सिमडेगा: एक साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा सप्लायर, ओडिशा से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
सिमडेगा पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे गांजा सप्लायर प्रकाश को ओडिशा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ...और पढ़ें

पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा सप्लायर
HighLights
सिमडेगा पुलिस ने एक साल बाद गांजा सप्लायर को पकड़ा।
ओडिशा के बौध से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया प्रकाश।
पिछले साल 13 किलो से अधिक गांजा जब्त हुआ था।
संवाद सूत्र, सिमडेगा। जिले के बांसजोर ओपी की पुलिस ने तस्करों को गांजा सप्लाई करने वाले को ओडिसा से गिरफ्तार कर जेल भेजा। बताया गया कि विगत वर्ष 25 अप्रैल 2025 को एसपी सिमडेगा को मिली गुप्त सूचना मिली थी।
जिसके आधार पर एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बांसजोर ओपी के खमनटांड चेकनाका के पास से अंजनी नामक यात्री बस से 13 किलो 742 ग्राम गांजा के साथ ओमप्रकाश चौधरी और जोखन चौधरी नामक तस्करों को पकड़ा गया था।
गांजा देने वाले प्रकाश की तलाशी शुरू की
उन्होंने बताया था कि उन्हें ओडिशा के बौध निवासी प्रकाश नामक व्यक्ति गांजा दिया था। उस वक्त पुलिस दोनों तस्करों को जेल भेज कर तस्करों को गांजा देने वाले प्रकाश की तलाशी शुरू की थी। लेकिन पुलिस के डर से प्रकाश लगातार फरार चल रहा था।
सिमडेगा की बांसजोर ओपी पुलिस ने तकनीकी सेल की सहायता से बौध थानान्तर्गत मौलसिंगा हाई स्कूल ओडिशा के पास से तस्करों को गांजा देने वाले प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा।