Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टाटानगर-जयनगर और पटना-हटिया एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें 23 से 27 सितंबर तक रद, देखें ट्रेनों की पूरी सूची

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 12:09 AM (GMT+05:30)

    मुगमा स्टेशन पर रीमॉडलिंग कार्य के कारण 23 से 27 सितंबर तक कुल 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें टाटानगर-जयनगर और पटना-हटिया एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट ...और पढ़ें

    मुगमा स्टेशन पर पैनल इंटरलॉकिंग में संशोधन को लेकर रीमॉडलिंग का काम किया जाएगा।

    मुगमा स्टेशन पर पैनल इंटरलॉकिंग में संशोधन को लेकर रीमॉडलिंग का काम किया जाएगा।

    HighLights

    1. मुगमा स्टेशन पर रीमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनें रद।

    2. 23 से 27 सितंबर तक कुल 18 ट्रेनें प्रभावित होंगी।

    3. टाटानगर, राउरकेला, रांची से चलने वाली ट्रेनें शामिल।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले मुगमा स्टेशन पर ओएम बेस्को साइडिंग के निर्माण और मौजूदा पैनल इंटरलॉकिंग में संशोधन को लेकर रीमॉडलिंग का काम किया जाएगा। 
     
    यह विकास कार्य 23 से 27 सितंबर तक चलेगा। इस वजह से रेलवे ने सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को देखते हुए कुल 18 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।
     
    रद्द की गई गाड़ियों में चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर और राउरकेला से चलने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं, जबकि 6 ट्रेनें रांची रेल मंडल से संचालित होती हैं। त्योहारी सीजन से ठीक पहले ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
     

    रद रहने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची और तिथियां:

    •     18105 राउरकेला - जयनगर एक्सप्रेस: 24 और 26 सितंबर को रद।
    •     18106 जयनगर - राउरकेला एक्सप्रेस: 25 और 27 सितंबर को रद।
    •     18119 टाटानगर - जयनगर एक्सप्रेस: 25 सितंबर को रद
    •     18120 जयनगर - टाटानगर एक्सप्रेस: 26 सितंबर को रद।
    •     18621 पटना - हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस: 24, 25, 26 और 27 सितंबर को रद।
    •     18622 हटिया - पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस: 23, 24, 25 और 26 सितंबर को रद।
    •     18603 रांची - गोड्डा एक्सप्रेस: 24 और 26 सितंबर को रद।
    •     18604 गोड्डा - रांची एक्सप्रेस: 25 और 27 सितंबर को रद।
    •     18629 रांची - गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस: 25 सितंबर को रद।
    •     18630 गोरखपुर - रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस: 26 सितंबर को रद।


    रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे पूछताछ सेवा (139) या आधिकारिक ऐप के माध्यम से ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।