Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    1 करोड़ के इनामी नक्‍सली मिसिर बेसरा व अनल को पकड़ने टोंटो के जंगलों में घुसे 400 जवान, इन्‍हें ढूंढ़ना चुनौती

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 12 Dec 2022 01:36 PM (IST)

    पुलस एक करोड़ इनामी नक्‍सली मिसिर बेसरा और अनल को पकड़ने के लिए जंगल के चप्‍पे-चप्‍पे को तलाश रही है। इस वक्‍त 400 से अधिक जवान जंगल में मौजूद हैं। ज ...और पढ़ें

    मिसिर बेसरा व अनल को पकड़ने टोंटो के जंगलों में घुसे 400 जवान
    मिसिर बेसरा व अनल को पकड़ने टोंटो के जंगलों में घुसे 400 जवान

    जागरण संवाददाता, चाइबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला अन्तर्गत कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र में भ्रमणशील एक करोड़ के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भाष्कर व एक करोड़ रुपये के इनामी केन्द्रीय कमेटी सदस्य पतिराम माझी उर्फ अनल, 15 लाख रुपये के इनामी मेहनत उर्फ मोछू समेत अन्य नक्सलियों को पकड़ने के लिए 400 से अधिक जवान जंगल में अभियान चला रहे हैं।

    पुलिस की बड़ी टीम जंगल में चला रही है छापामारी अभियान

    कोल्हान व पोड़ाहाट इलाके के ट्राईजंक्शन को अपना निशाना बनाते हुए कोबरा 203, 209 बटालियन, झारखंड जगुआर, चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ की 60, 174 व 197 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम छापामारी अभियान चला रही है। टोंटो थाना क्षेत्र के सारजोमबुरु और रेंगड़ा पहाड़ी से लेकर गोइलकेरा के घने जंगलों में यह आपरेशन चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु के कोचाबांधा जंगल में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से लगाये गये पांच-पांच किलो के 12 आइईडी बरामद किए हैं। सभी को बम निरोधक दस्ते की मदद से मौके पर ही नष्ट किया गया है।

    Chaibasa Crime: नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आने से कोबरा का एक जवान घायल, हेलीकॉप्टर से भेजा गया रांची

    पुलिस को निशाने पर लेने के लिए नक्‍सलियों की चाल

    दरअसल, कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र का रेंगड़ा एवं सारजोमबुरु जंगल पिछले कुछ महीनों से पुलिस व नक्सलियों के बीच रणभूमि बना हुआ है। पुलिस को इस इलाके में फंसाने के लिए नक्सलियों ने जगह-जगह सीरिज में लैंड माइन लगा रखे हैं। यही वजह है कि पुलिस पूरे एहतियात के साथ आपरेशन चला रही है। इसी जगह शनिवार की सुबह 8.30 बजे अचानक एक लैंड माइन के फटने से कोबरा के पुलिस निरीक्षक जीडी प्रभाकर साहनी जख्मी हो गये। रांची में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के विरूद्ध कोल्हान कोर एरिया में हमारा अभियान लगातार जारी है। इसमें सफलताएं भी मिल रही हैं मगर हमारे निशाने पर अभी मिसिर बेसरा व अनल है।

    नक्‍सलियों ने बिछाया लैंड माइन

    कोल्हान कोर एरिया में नक्सलियों ने काफी लैंड माइन अलग-अलग रास्तों एवं पहाड़ियों पर लगा रखे हैं, जिन्हें खोजना पुलिस के लिये बड़ी चुनौती बनी हुई है। बिछाये गये लैंड माइनों की वजह से सर्च आपरेशन पूरी एहतियात के साथ चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्तमान में उपरोक्त नक्सलियों के अलावा सागेन अंगारिया उर्फ श्यामलाल, छोटानागरा थाना अन्तर्गत दुमांगदिरी (थोलकोबाद) निवासी कांडे होनहागा, सोनुवा थाना अन्तर्गत कुदाबुरु गांव निवासी सालुका कायम आदि भी सक्रिय हैं।

    खबरें और भी

    नक्‍सली कांडों में जेल की हवा खा चुके रामचंद्र बने गांव के सबसे बड़े किसान, सड़क बनाने के लिए दान दे दी जमीन