Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टाटानगर-आसनसोल मेमू समेत 11 ट्रेनें 2 अगस्त तक रद, 10 गाड़ियों का बदला रूट; 3 राज्यों के यात्री प्रभावित

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:26 PM (IST)

    आद्रा रेल मंडल में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक रेल लाइन मरम्मत के लिए रोलिंग ब्लॉक रहेगा। इस कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने 11 ट्रेनों को रद्द किया है और 10 ट् ...और पढ़ें

    सांकेतिक फोटो

    सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. आद्रा रेल मंडल में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक रोलिंग ब्लॉक।

    2. दक्षिण पूर्व रेलवे ने 11 ट्रेनें रद्द कीं, 10 का मार्ग बदला।

    3. झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के हजारों यात्री होंगे प्रभावित।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच रेल प्रशासन रोलिंग ब्लॉक लेकर रेल लाइन को दुरूस्त करने का कार्य करेगी। इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने 11 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा कर दी है।

    इसके अलावा, रेलवे ने 10 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही शोर्ट टर्मिनेशन और शोर्ट ओरिजिनेशन कर चलाएगी। रेलवे के इस फैसले का असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

    ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी

    28, 29 जुलाई और 01, 02 अगस्त को ट्रेन नंबर 68056 टाटानगर - आसनसोल मेमू का परिचालन रद रहेगा।

    27, 30, 31 जुलाई और 02 अगस्त को ट्रेन नंबर 68046/68045 आद्रा - आसनसोल-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगा ।

    28, 31 जुलाई और 02 अगस्त को ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा - मेदिनीपुर - आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगा।

    02 अगस्त को ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगा।

    27 और 30 जुलाई को ट्रेन नंबर 63594/ 63593 आसनसोल - पुरूलिसा -आसनसोल मेमू को परिचालन रद रहेगा।

    28, 30 जुलाई और 02 अगस्त को ट्रेन नंबर 68023/68024 झारग्राम- पुरूलिया-झारग्राम मेमू का परिचालन रद रहेगा।

    ये ट्रेनें शोर्ट टर्मिनेशन और शोर्ट-ओरिजिनेशन कर चलेंगी

    टाटानगर - आसनसोल मेमू- बराभूम मेमू (68056/68060) : 31 जुलाई को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन आद्रा- आसनसोल - आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगी।

    आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल एमईएमयू (63594/63593): 29 जुलाई और 01 अगस्त को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन आद्रा- पुरूलिया - आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगी।

    चक्रधरपुर - गाेमो - चक्रधरपुर एक्सप्रेस (18116/18115): 28, 31 जुलाई और 02 अगस्त को यह ट्रेन महुदा तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन महुदा- गाेमो - महुदा स्टेशनों के बीच रद रहेगी।

    आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055/68056): 30 जुलाई को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन आद्रा - टाटानगर - आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगी।

    आसनसोल-बाराभूम मेमू (68060): 28, 29 जुलाई और 01, 02 अगस्त को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन आसनसोल-आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगी

    आसनसोल-टाटानगर मेमू (68055): 28, 29 जुलाई और 01, 02 अगस्त को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन आद्रा - टाटानगर स्टेशनों के बीच रद रहेगी।

    यह भी पढ़ें- 30 जुलाई से देवघर श्रावणी मेला: रेलवे चलाएगा कई सावन स्पेशल ट्रेनें, रांची-भागलपुर सेवा बहाल