विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड: दुष्कर्म के विचाराधीन कैदी ने धारदार हथियार से काटा अपना गला, बाल सुधार गृह से जेल भेजने की थी तैयारी

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Tue, 03 Oct 2023 09:52 PM (IST)

झारखंड के चाईबासा में पोक्सो एक्ट के विचाराधीन बंदी ने धारदार हथियार से अपना गला काटकर हत्या करने की। बंदी ...और पढ़ें

दुष्कर्म के विचाराधीन कैदी ने धारदार हथियार से काटा अपना गला। (सांकेतिक फोटो)
दुष्कर्म के विचाराधीन कैदी ने धारदार हथियार से काटा अपना गला। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, चाईबासा। पोक्सो एक्ट के विचाराधीन बंदी द्वारा धारदार हथियार से गला काट लेने के बाद उसे सदर अस्पताल में दाखिल किया गया है। विचाराधीन बंदी खूंटपानी के लोहरदा निवासी बिक्रम बारला की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा हो जाने के कारण उसे बाल सुधार गृह से मंडल कारा भेजे जाने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान उसने मौका पाकर बाल सुधार गृह में ही उसने धारदार हथियार से गला काट लिया।

घटना के बाद हड़कंप मच गया। जल्दबाजी में जख्मी युवक को सदर अस्पताल लाकर दाखिल कराया गया। अस्पताल के सीनियर डाक्टर मरीज के इलाज में सक्रिय हो गए। सूचना मिलने पर न्यायिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

ऑपरेशन के बाद उसे पुरुष वार्ड में दाखिल किया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है कि बंदी के पास धारदार हथियार कैसे पहुंचा। इस मामले में रिमांड होम के अधिकारी लापरवाही बरतने के मामले में संदेह के घेरे में आते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व रिमांड होम में नशीले पदार्थ के सेवन की शिकायत पर औचक निरीक्षण किया गया था।

दुष्कर्म व हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बिरनी (गिरिडीह)। दुष्कर्म व हत्या के मामले के आरोपी दलांगी निवासी नियाज अंसारी को उसके ससुराल से थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया। वह 21 सितंबर से फरार था।

थाना प्रभारी ने बताया कि नियाज एक शादीशुदा दो बच्चों की मां को झांसे में लेकर उसके साथ अपनी बाइक से फरार हो गया था और रास्ते के जंगल में चाकू का भय दिखाकर उससे जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद ससुराल वालों ने महिला को अपनाने से मना कर दिया था।

इससे आहत महिला ने बीते 23 सितंबर के देर रात्रि को अपने मायके में आत्महत्या की नीयत से मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। इलाज के दौरान बोकारो बीजेएच में उसकी मौत 27 सितंबर को हो गई थी। मौत के बाद महिला के पिता ने बिरनी थाना में हत्या व दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: Jharkhand: मासूम किशोरियों के साथ दो दिनों तक दुष्कर्म करते रहे 6 दरिंदे, घर छोड़ने के बहाने बैठाया था बाइक पर

तेजस्वी की पत्नी को लेकर बीजेपी ने पूछा ये सवाल, जातीय गणना की रिपोर्ट पर बिहार में सियासी घमासान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।