बंडामुंडा-राउरकेला 5वीं लाइन का काम शुरू: 44 ट्रेनें रद, राजधानी और उत्कल डायवर्ट
चक्रधरपुर रेल मंडल में बंडामुंडा-राउरकेला के बीच पांचवीं लाइन के काम के कारण 04 से 19 अक्टूबर तक नॉन-इंटरलोकिंग कार्य होगा। इस वजह से 44 ट्रेनें रद, 2 ...और पढ़ें

भारतीय रेल की प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
04 से 19 अक्टूबर तक नॉन-इंटरलोकिंग कार्य चलेगा।
44 ट्रेनें रद, 2 डायवर्ट, 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत बंडामुंडा 'ए' केबिन और राउरकेला रेल खंड के बीच पांचवीं लाइन को मेन लाइन से जोड़ने का काम शुरू होने जा रहा है।
रेल प्रशासन द्वारा 04 से 19 अक्टूबर के बीच नॉन-इंटरलोकिंग (NI) और प्री-एनआई का कार्य किया जाएगा। इस विकास कार्य के कारण रेलवे ने अलग-अलग तिथियों में 44 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने की घोषणा की है।
इसके अलावा, लंबी दूरी की 2 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव (डाइवर्ट) किया गया है, जबकि 3 एक्सप्रेस ट्रेनों को 2 घंटे की देरी से (री-शेड्यूल) चलाने का निर्णय लिया गया है।
त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में बड़ी संख्या में ट्रेनों के निरस्त होने से रेल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
पूर्णतः रद रहने वाली ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 68025/68026 चक्रधरपुर - राउरकेला - चक्रधरपुर सारंडा मेमू: 04 से 07 और 11 से 15 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 68043/68044 टाटानगर - राउरकेला मेमू: 04 से 13 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 58659 हटिया - राउरकेला पैसेंजर: 03 से 12 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 58660 राउरकेला - हटिया पैसेंजर: 04 से 13 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 58152/58151 बरसुवान - बीरमित्रपुर - बरसुवान पैसेंजर: 04 से 15 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 18309 सम्बलपुर - जम्मू तवी एक्सप्रेस: 06 और 08 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी - सम्बलपुर एक्सप्रेस: 09 और 11 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 18109/18110 टाटानगर - इतवारी - टाटानगर एक्सप्रेस: 04 से 07 और 11 से 13 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 18175 हटिया - झारसुगुडा एक्सप्रेस: 04 से 07 और 11 से 13 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 18176 झारसुगुडा - हटिया एक्सप्रेस: 05 से 08 और 12 से 14 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 18601/18602 टाटानगर - हटिया - टाटानगर एक्सप्रेस: 04 से 07 और 11 से 13 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर - बिलासपुर एक्सप्रेस: 04 से 07 और 11 से 13 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर - टाटानगर एक्सप्रेस: 05 से 08 और 12 से 14 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 22861 हावड़ा - कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस: 04, 06, 11 और 13 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 22862 कंटाबांजी - हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: 05, 07, 12 और 14 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 12871 हावड़ा - जुनागड़ रोड इस्पात एक्सप्रेस: 05, 07 और 12 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 12872 जुनागड़ रोड - हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: 06, 08 और 13 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 18051/18052 बदामपहाड़ - राउरकेला - बदामपहाड़ एक्सप्रेस: 04 और 11 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 18049 शालिमार - बदामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस: 03 और 10 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 18050 बदामपहाड़ - शालिमार साप्ताहिक एक्सप्रेस: 04 और 11 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर - बक्सर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 09 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 22844 बक्सर - बिलासपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 18105 राउरकेला - जयनगर एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 18106 जयनगर - राउरकेला एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 12812 हटिया - एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 12811 एलटीटी - हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 12 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 12767 हजूर साहिब नांदेड़ - सांतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 12 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 12768 सांतरागाछी - हजूर साहिब नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर - संबलपुर मौर्या एक्सप्रेस: 12 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर - गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 18641 हटिया - दुर्ग एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 18642 दुर्ग - हटिया एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा - मुंबई सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 12261 मुंबई सीएसएमटी - हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 12835 हटिया - सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु सुपरफास्ट: 13 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 12836 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु - हटिया सुपरफास्ट: 15 अक्टूबर
- ट्रेन नंबर 18452/18451 पूरी - हटिया - पूरी तपस्विनी एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर
मार्ग बदलकर चलने वाली ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 20818 नई दिल्ली - भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस (04 और 11 अक्टूबर): अपने निर्धारित मार्ग गोमो, अनारा, पुरूलिया, चांडिल, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुडा, कटक के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोमो, आद्रा, मेदिनीपुर, हिजली, भद्रक, कटक होकर चलेगी।
- ट्रेन नंबर 18477 पूरी - योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (12 अक्टूबर): अपने निर्धारित मार्ग कटक, भद्रक, हिजली, टाटानगर, चक्रधरपुर, झारसुगुडा, इब के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुडा रोड, इब होकर चलेगी।
ये ट्रेनें देरी से होंगी रवाना
- ट्रेन नंबर 18451 हटिया - पूरी एक्सप्रेस (04 से 07 और 11 से 12 अक्टूबर): यह ट्रेन हटिया स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 12860 हावड़ा - मुंबई सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस (13 अक्टूबर): यह ट्रेन हावड़ा स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से छूटेगी।
- ट्रेन नंबर 13351 धनबाद - आलप्पुझा एक्सप्रेस (13 अक्टूबर): यह ट्रेन धनबाद स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे लेट से रवाना होगी।