Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चाईबासा मर्डर केस: प्रेम-प्रसंग के खूनी अंजाम का 24 घंटे में पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 01:30 PM (IST)

    पश्चिमी सिंहभूम के पातरहातु गांव में कुन्डिया सिंकु की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। प्रेम-प्रसंग के विवाद में हु ...और पढ़ें

    प्रेम-प्रसंग के खूनी अंजाम का 24 घंटे में पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

    प्रेम-प्रसंग के खूनी अंजाम का 24 घंटे में पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

    HighLights

    1. पश्चिमी सिंहभूम में प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या।

    2. पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को दबोचा।

    3. हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे बरामद किए गए।

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुमारडुंगी थाना अंतर्गत पातरहातु गांव में 53 वर्षीय कुन्डिया सिंकु की लाठी-डंडों से पीटकर की गई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तीन लकड़ी के डंडे बरामद किए गए हैं।

    एसडीपीओ जगन्नाथपुर रफायल मुर्मू ने मीडिया को बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग को लेकर उपजा विवाद था।

    तीन अगस्त को कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के पातरहातु गांव में कुन्डिया सिंकु का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पत्नी मनीती कुई के बयान पर कुमारडुंगी थाना में कांड संख्या 19/2026 दर्ज किया गया।

    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर रफायल मुर्मू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान शुरू किया गया।

    अनुसंधान के दौरान पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गांव के ही मंगल हेम्ब्रम उर्फ मंगल सिंह हेम्ब्रम (38), कुशनु हेम्ब्रम (45) तथा गणेश हेम्ब्रम (29) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तीन लकड़ी के डंडे भी बरामद कर जब्त कर लिए गए।

    पुलिस के अनुसार, जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्रेम-प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और कुन्डिया सिंकु की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    खबरें और भी

    हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

    पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तीन लकड़ी के डंडे बरामद किए हैं। मामले में पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा सके।

    छापामारी टीम में रहे शामिल

    कार्रवाई में आर एसडीपीओ जगन्नाथपुर रफायल मुर्मू, झींकपानी अंचल के पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुण्डा, थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी, पुअनि मिलन करमाली, सअनि सुनील कुमार यादव, सअनि जुम्बल सिंह बोयपाई तथा कुमारडुंगी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।