Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चाईबासा नगरपालिका चुनाव Live: कड़ी सुरक्षा के बीच 87 बूथों पर मतदान शुरू, कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 08:56 AM (IST)

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्रों में सोमवार को नगरपालिका चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हो गया है। सभी 87 मतदान केंद्रों ...और पढ़ें

    HighLights

    1. चाईबासा-चक्रधरपुर में नगरपालिका चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू।

    2. 87 मतदान केंद्रों पर बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव।

    3. कंट्रोल रूम और सीसीटीवी से मतदान प्रक्रिया की निगरानी।

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी 87 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह से ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।

    इस बार चुनाव बैलेट पेपर से कराए जा रहे हैं। मतदाता पहचान पत्र के सत्यापन के बाद मतपत्र जारी किया जा रहा है और मतदाता गोपनीय कक्ष में अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मुहर लगाकर मतपेटी में मत डाल रहे हैं।

    WhatsApp Image 2026-02-23 at 8.23.35 AM

    जिला समाहरणालय सभागार में स्थापित कंट्रोल रूम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु संयुक्त रूप से मतदान प्रक्रिया की पल-पल की निगरानी कर रहे हैं। सभी 87 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।

    WhatsApp Image 2026-02-23 at 8.24.56 AM

    इस चुनाव में नितिन प्रकाश, रमेश खिरवाल, सुनील सब, अनूप कुमार सुलतानिया, क़ाबू दत्ता, फैयाज़ ख़ान, मो सलीम, राधा मोहन बनर्जी एवं नितेश दोदराजका समेत अन्य प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज मतपेटियों में बंद होगा।

    WhatsApp Image 2026-02-23 at 8.24.49 AM

    प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। शाम पांच बजे तक मतदान जारी रहेगा, जिसके बाद मतपेटियों को सील कर सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Nagar Nigam Voting Live: झारखंड में नगर सरकार के लिए वोटिंग शुरू, पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार

    यह भी पढ़ें- कोडरमा नगर निकाय चुनाव LIVE: मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान जारी

    खबरें और भी