Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Train News: चक्रधरपुर रेल डिवीजन में 26 लोकल-एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला समय, यहां देखें नया टाइम टेबल

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 03:48 PM (IST)

    रेलवे का नया टाइम टेबल 1 जनवरी 2025 से लागू हो जाएगा 26 ट्रेनों का समय बदल जाएगा। रेल प्रशासन ने टाटानगर स्टेशन से खुलने वाली 20 ट्रेनों और राउरकेला स ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. 68133 टाटानगर-बदामपहाड़ मेमू का बदला टाइम टेबल
    2. 20815 टाटानगर-विशाखपट्टणम सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बदली टाइमिंग

    रूपेश कुमार विक्की, चक्रधरपुर। रेलवे का नया टाइम टेबल 1 जनवरी 2025 में जारी हो जाएगा। इसके साथ ही चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 26 ट्रेनों का समय बदल जाएगा। रेलवे इसकी सारी तैयारी कर चुकी है। अब नए टाइम टेबल की फीडिंग सिस्टम में की जा रही है।

    रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेल प्रशासन ने चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर स्टेशन से खुलने वाली 20 ट्रेनों और राउरकेला से खुलने वाली 06 ट्रेनों की समय में 05 से 45 मिनट का बदलाव कर 1 जनवरी से चलाएगी।

    टाटानगर से दो और राउरकेला से खुलने वाली एक वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावे एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के समय सारणी में बदलाव रेलवे ने किया है। इसके अलावे 1 जनवरी 2025 से चक्रधरपुर रेल मंडल की 44 स्पेशल ट्रेनों का नंबर बदल जाएगा।

    ये सभी ट्रेनें करोना काल के पहले वाली पुराने नंबर के साथ चलेगी। फिलहाल ट्रेनों के किराए में कोई फेर बदलाव रेलवे ने नहीं किया है।

    टाटानगर से खुलने वाली ट्रेनों की नए टाइम टेबल

    • 18189 / टाटानगर - एर्नाकुलम एक्सप्रेस / सुबह 05:15 / सुबह 05:00
    • 20815 / टाटानगर - विशाखपट्टणम सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस / सुबह 07:20 / सुबह 07:25
    • 18111 / टाटानगर - यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस / शाम 06:15 / शाम 05: 45
    • 12889 / टाटानगर - सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलूरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस / शाम 06:15 / शाम 05: 45
    • 18113 / टाटानगर - बिलासपुर एक्सप्रेस / शाम 07:45 / शाम 07: 00
    • 68043 / टाटा राउरकेला पैसेंजर / दोपहर 03:35 / दोपहर 03:20
    • 20891 / टाटानगर - ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस / दोपहर 02:50 / दोपहर 02:30
    • 18183 / टाटानगर - बक्सर एक्सप्रेस / सुबह 08:15 / सुबह 07:55
    • 18601 / टाटानगर - हटिया एक्सप्रेस / दोपहर 12:00 / सुबह 11:50
    • 18185 / टाटानगर - गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस / दोपहर 02:15 / दोपहर 02:00
    • 18101 / टाटानगर - जम्मू तवी एक्सप्रेस / शाम 05:05 / शाम 04: 55
    • 18103 / टाटानगर - अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस / रात 08:55 / रात 08: 30
    • 18181 / टाटानगर - थावे एक्सप्रेस / रात 09:10 / रात 08: 45
    • 28181 / टाटानगर - कटिहार एक्सप्रेस / रात 09:10 / रात 08: 45
    • 18119 / टाटानगर - जयनगर एक्सप्रेस / शाम 06:50 / शाम 06:40
    • 20893 / टाटानगर - पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (गोमो के रास्ते) / सुबह 05:30 / सुबह 05:25
    • 21895 / टाटानगर - पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (गोमो के रास्ते) / सुबह 05:30 / सुबह 05:25
    • 68129 / टाटानगर - बदामपहाड़ मेमू / सुबह 04:00 / सुबह 04:15
    • 68133 / टाटानगर - बदामपहाड़ मेमू / सुबह 09:50 / सुबह 09:35

    राउरकेला से खुलने वाली ट्रेनों की नए टाइम टेबल

    • 22839/राउरकेला - भुवनेश्वर इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस / सुबह 05:10 / सुबह 05:00
    • 18125/राउरकेला - पुरी एक्सप्रेस / सुबह 08:05 / सुबह 08:00
    • 18107/ राउरकेला - जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस / शाम 06:00 / शाम 05:55
    • 18117 / राउरकेला - गुणुपूर राज्य रानी एक्सप्रेस / रात 09:30 / रात 09: 25
    • 68029 / राउरकेला - झारसुगुड़ा मेमू / दोपहर 12:00 / दोपहर 12:10
    • 20872/राउरकेला - हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस/दोपहर 01:40/दोपहर 01:35

    यह भी पढ़ें-

    खबरें और भी

    Railway News: ट्रेन के कंफर्म ट‍िकट के ल‍िए मारामारी, जान‍िए क‍ितना करना होगा इंतजार?

    बरौनी-ग्वालियर स्पेशल कैंसिल, कई ट्रेनों का बदला रूट; सामने आई ये बड़ी वजह