Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेल यात्री ध्यान दें! जयनगर, टाटानगर और राउरकेला एक्सप्रेस 24 से 27 सितंबर के बीच रद, देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:25 PM (GMT+05:30)

    चक्रधरपुर रेल मंडल में आसनसोल मंडल के विकास कार्यों के कारण 24 से 27 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल की गई हैं। साथ ही, 9 से 17 अगस्त तक 'हर घर ...और पढ़ें

    भारतीय रेल की प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    भारतीय रेल की प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. आसनसोल मंडल में विकास कार्यों से ट्रेनें प्रभावित।

    2. चक्रधरपुर मंडल में 9-17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। इलाके के रेल यात्रियों के लिए दो महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए हैं। ईस्टर्न रेलवे के आसनसोल रेल मंडल में विकास कार्यों के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर और रांची रेल मंडल की कई ट्रेनों को रद व री-शेड्यूल किया है। 
     
    वहीं दूसरी ओर, चक्रधरपुर रेल मंडल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की जा रही है।
     

    विकास कार्यों के कारण 24 से 27 सितंबर तक ट्रेनें रद

    आसनसोल मंडल में सुरक्षा व विकास कार्यों को देखते हुए चक्रधरपुर मंडल की 4 और रांची मंडल की 6 ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा। इसके अलावा दो ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट (आंशिक रूप से रद) कर चलाया जाएगा।

    रद रहने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची:

    •     ट्रेन नंबर 18119 (टाटानगर - जयनगर एक्स.): 25 सितंबर को रद रहेगी।
    •     ट्रेन नंबर 18120 (जयनगर - टाटानगर एक्स.): 26 सितंबर को रद रहेगी।
    •     ट्रेन नंबर 18105 (राउरकेला - जयनगर एक्स.): 24 और 26 सितंबर को रद रहेगी।
    •     ट्रेन नंबर 18106 (जयनगर - राउरकेला एक्स.): 25 और 27 सितंबर को रद रहेगी।


    यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर स्टेटस अवश्य जांच लें।

     

    2. चक्रधरपुर मंडल में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान

    रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार चक्रधरपुर रेल मंडल में 09 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के तीसरे चरण के समारोह के साथ मनाया जा रहा है।

    अभियान के मुख्य आकर्षण:

    •     प्रमुख रेलवे स्टेशनों और रेलवे भवनों को तिरंगे रंगों की रोशनी से सजाया जाएगा।
    •     ध्वजारोहण समारोह, देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम और वंदे मातरम की वाद्य प्रस्तुतियां होंगी।
    •     रेलकर्मियों और यात्रियों को हर घर तिरंगा पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    वर्ष 2022 से जारी इस अभियान में रेल प्रशासन ने सभी नागरिकों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

    खबरें और भी