यात्रियों के लिए जरूरी खबर: चक्रधरपुर रेल मंडल से चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, रेलवे ने जारी किया अलर्ट
चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने दो ट्रेनों ...और पढ़ें

भारतीय रेल की प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
दो एक्सप्रेस ट्रेनें रद, दो का मार्ग बदला गया।
यात्री यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति अवश्य जांच लें।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। 25 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाले रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।
दानापुर रेल मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग (Non-Interlocking) कार्यों के कारण रेल प्रशासन ने दो एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने और दो लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित (Divert) करने का निर्णय लिया है।
रद रहने वाली ट्रेनें:
- ट्रेन नंबर 22843 (बिलासपुर - बक्सर एक्सप्रेस): 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन का परिचालन रद रहेगा।
- ट्रेन नंबर 22844 (बक्सर - बिलासपुर एक्सप्रेस): 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को बक्सर से चलने वाली ट्रेन का परिचालन रद रहेगा।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:
- ट्रेन नंबर 17007 (चर्लपल्ली - दरभंगा एक्सप्रेस): 26 और 29 सितंबर को चर्लपल्ली से रवाना होने वाली यह ट्रेन अपने तय मार्ग के बजाय किऊल, मुंगेर और बरौनी स्टेशनों से होते हुए दरभंगा तक जाएगी।
- ट्रेन नंबर 17008 (दरभंगा - चर्लपल्ली एक्सप्रेस): 25, 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को दरभंगा से खुलने वाली ट्रेन मुंगेर और किऊल स्टेशनों के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चर्लपल्ली स्टेशन तक चलाई जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की समय-सारणी और अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।