Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चाईबासा में शराब के नशे में पिता ने डंडे से पीटकर इकलौते बेटे की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 12:56 PM (IST)

    चाईबासा के सिंहपोखरिया गांव में नशे में धुत पिता माटी गोप ने आपसी विवाद में अपने 25 वर्षीय बेटे माटुल गोप की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    आरोपी गिरफ्तार ( सांकेतिक तस्वीर )

    आरोपी गिरफ्तार ( सांकेतिक तस्वीर )

    HighLights

    1. नशे में धुत पिता ने इकलौते बेटे की हत्या की।

    2. आपसी विवाद के दौरान बेटे पर जानलेवा हमला हुआ।

    3. पुलिस ने आरोपी पिता माटी गोप को गिरफ्तार किया।

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंहपोखरिया गांव में आपसी विवाद के दौरान नशे में धुत एक पिता ने अपने ही इकलौते बेटे की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता माटी गोप को गिरफ्तार कर लिया। 

    वहीं, मृतक 25 वर्षीय माटुल गोप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

    देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया

    जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि उस समय माटी गोप शराब के नशे में था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। 

    इसी दौरान पिता ने डंडे से बेटे के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से माटुल गोप खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के मुंडा को दी, जिसके बाद मुंडा ने मुफस्सिल थाना पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर थाना ले गई।

    खबरें और भी