रेल हादसा: गोइलकेरा-डेरोवां के बीच ट्रेन से गिरकर छत्तीसगढ़ के बुजुर्ग यात्री की मौत, शरीर के हुए कई टुकड़े
चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा और डेरोवां स्टेशनों के बीच एक भीषण रेल हादसा हुआ। बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गिरकर छत्तीसगढ़ के 81 वर्षीय यात ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
गोइलकेरा-डेरोवां के बीच ट्रेन हादसा, यात्री की मौत।
छत्तीसगढ़ के 81 वर्षीय यात्री बीसी दिमाल मृत।
पुलिस मामले की गहनता से कर रही है जांच।
जागरण संसू, गोइलकेरा । चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा और डेरोवां स्टेशनों के बीच शनिवार तड़के रेल हादसा हुआ। यहां ट्रेन से गिरकर छत्तीसगढ़ के बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन की चपेट में आने से यात्री का शरीर कई हिस्सों में कटकर अलग हो गया। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के चांपा थाना क्षेत्र (घोघरा नाला) निवासी बीसी दिमाल (81) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दिमाल बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान डेरोवां हॉल्ट के पास पोल संख्या 354/7 और 357/5 के बीच वे अचानक ट्रेन से नीचे गिर गए और पहियों की चपेट में आ गए।
शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी
घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब ऑन ड्यूटी रेलकर्मियों ने ट्रैक पर शव को देखा। सूचना मिलते ही गोइलकेरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद तत्काल उनके परिजनों को सूचित किया।
जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि बुजुर्ग यात्री ट्रेन से कैसे गिरे। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।