Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, कई माओवादियों के घायल होने की खबर; CM के आगमन के एक दिन पहले हुई घटना

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 11:16 AM (IST)

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और नक्‍सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी ...और पढ़ें

    गोइलकेरा में पुलिस और नक्सली के बीच भीषण मुठभेड़।
    गोइलकेरा में पुलिस और नक्सली के बीच भीषण मुठभेड़।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और नक्सली के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड गोली चलने की सूचना है। हालांकि, इस घटना में पुलिस को अच्छी सफलता मिली है। कई नक्सलियों के घायल होने की बात कही जा रही है।

    मुठभेड़ में पुलिस को कामयाबी मिलने की खबर

    इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की चल रही आर-पार की लड़ाई में शुक्रवार सुबह गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पुलिस की नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हो गई।

    दोनों तरफ से घंटों चली मुठभेड़ में पुलिस को सफलता मिली है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: कोल्हान के जंगल में सुरक्षा बलों पर नक्सली हमला, झारखंड जगुआर के दो जवान हुए बलिदान

    अधिकारियों से नहीं हो पा रहा जानकारी के लिए संपर्क

    सूत्रों के अनुसार, पुलिस नक्सली मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं। मुठभेड़ जंगल में होने के कारण किसी भी अधिकारी से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे विस्तार जानकारी नहीं मिल पा रही।

    इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर से जब संपर्क किया गया, तो उनसे भी संपर्क नहीं हो पाया।

    गुरुवार को यहां नक्‍सलियों ने मचाया था उत्‍पात

    गौरतलब है कि बीते गुरुवार को हजारीबाग और चतरा जिले की सीमा पर कठौतिया-शिवपुर रेल लाइन निर्माण में लगी राॅयल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन कंपनी की शाहपुर पहाड़ी साइट पर भाकपा माओवादियों ने अचानक से धावा बोल दिया और करीब एक घंटे तक वहां रुककर जमकर उत्‍पात मचाया।

    खबरें और भी

    इस दौरान उन्‍होंने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया और मजदूरों के साथ भी मारपीट की। इसमें करीब दो करोड़ का नुकसान होने की बात कही जा रही है। 

    यहा पढ़ें पूरी खबर: नक्‍सलियों का तांडव: भाकपा माओवादियों ने रेलवे लाइन कंस्‍ट्रक्‍शन साइट पर किया हमला, मजदूरों संग की मारपीट; कई वाहनों में लगाई आग