Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के गोइलकेरा में मवेशी घर से मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने पहचानने से किया इनकार

    Updated: Tue, 20 Jan 2026 07:52 PM (IST)

    गोइलकेरा के लाजोरा गांव में एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मवेशी घर में फंदे से लटका मिला। परिवार ने दरवाजा अंदर से बंद पाया, छत से देखने पर शव दिखा। ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. गोइलकेरा के लाजोरा गांव में अज्ञात युवक का शव मिला।

    जागरण संसू, गोइलकेरा। गोइलकेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आराहासा पंचायत के लाजोरा गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के रामोसाई टोला में एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव फंदे से लटकता पाया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
     
    जानकारी के अनुसार, यह शव गांव के निवासी शिवचरण देवगम के 'गोहाल' (मवेशियों का घर) से बरामद किया गया है। सोमवार को शिवचरण के घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। 
     
    शाम को जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि गोहाल घर का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों ने छत का खप्पर हटाकर अंदर झांका। 
     
    अंदर युवक का शव फंदे के सहारे झूल रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना गोइलकेरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और ग्रामीणों से पूछताछ की।
     
    हालांकि, गांव का कोई भी व्यक्ति युवक को पहचान नहीं सका। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, युवक किसी दूसरे गांव का रहने वाला था जिसने इस गोहाल में घुसकर खुदकुशी कर ली। 
     
    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचित किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।