Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोइलकेरा में चापाकल से पानी भर रही महिला को नशे में धुत स्कूटी चालक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 10:46 PM (IST)

    झारखंड के गोइलकेरा में चापाकल से पानी भर रही 36 वर्षीय महिला गुरवारी बोयपाई को नशे में धुत स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत ह ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. नशे में धुत स्कूटी चालक ने मारी जोरदार टक्कर।

    2. गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत।

    संसू, गोइलकेरा। झारखंड में गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुला चौक के पास चापाकल (हैंडपंप) से पानी भर रही 36 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार स्कूटी ने जोरदार टक्कर मार दी। 
     
    इस हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान गुरवारी बोयपाई (36) के रूप में हुई है। 
     

    सड़क छोड़कर चापाकल में मारी टक्कर  

    परिजनों का कहना है कि स्कूटी चालक नशे में था। वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे चापाकल पर पानी भर रही महिला को जोरदार टक्‍कर मार दी। 
     
    इस भीषण टक्कर के कारण महिला के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोट लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 
     
    जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। 
     

    परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़  

    इस हादसे में स्कूटी चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतका गुरवारी बोयपाई छह बच्चों की मां थी। 
     
    उनके पति सुरेश बोयपाई दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करते हैं। इस असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
     
    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: दादरी सीएचसी में डॉक्टर नदारद, नर्सिंग स्टाफ ने कराई डिलीवरी; नवजात बच्ची की मौत पर हंगामा

    यह भी पढ़ें- कौशांबी में आपरेशन के बाद महिला की मौत पर हंगामा, घरवालों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही व गलत इलाज का आरोप लगाया