Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इस्पात एक्सप्रेस 21 फरवरी से जूनागढ़ स्टेशन तक चलेगी, रेलवे ने जारी किया टाइमटेबल

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 03:35 PM (IST)

    दक्षिण पूर्व रेलवे ने हावड़ा-टिटलागढ़-हावड़ा सुपरफास्ट इस्पात एक्सप्रेस (12871/12872) का विस्तार 21 फरवरी से ओडिशा के जूनागढ़ रोड स्टेशन तक कर दिया है ...और पढ़ें

    हावड़ा-टिटलागढ़ सुपरफास्ट इस्पात एक्सप्रेस के रूट में बदलाव। फाइल फोटो

    हावड़ा-टिटलागढ़ सुपरफास्ट इस्पात एक्सप्रेस के रूट में बदलाव। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    रूपेश कुमार विक्की, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने 21 फरवरी से चक्रधरपुर रेल मंडल गुजरने वाली ट्रेन नंबर 12871/12872 हावड़ा-टिटलागढ़-हावड़ा सुपरफास्ट इस्पात एक्सप्रेस का संचालन अब ओडिशा के जूनागढ़ रोड स्टेशन तक कर दिया है।

    21 फरवरी से जूनागढ़ तक चलेगी इस्पात एक्सप्रेस

    रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12871 हावड़ा -टिटलागढ़-जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन हावड़ा स्टेशन से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान करेगी और चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरते होते हुए शाम 07:35 बजे टिटलागढ़, रात 08:00 बजे केसिंगा, रात 08:35 बजे लांजीगढ़ रोड, 09:45 बजे भवानीपटना और 10:35 बजे जूनागढ़ रोड स्टेशन पहुंचेगी।

    unnamed (19)

    22 फरवरी से जूनागढ़ से हावड़ा चलेगी इस्पात एक्सप्रेस

    ट्रेन संख्या 12872 जूनागढ़ रोड- टिटलागढ़- हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस जूनागढ़ रोड स्टेशन से अहले सुबह 02:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 03:00 बजे भवानीपटना, सुबह 03:55 बजे लांजीगढ़ रोड, सुबह 04:48 बजे केसिंगा, सुबह 05:05 बजे टिटलागढ़ पहुंचने के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरते हुए शाम 06:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

    समय और कोच संरचना में बदलाव नहीं

    रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन का स्थिर समय-सारणी और कोच संरचना पहले जैसी ही रहेगी। केवल इसका टर्मिनस स्टेशन अब टिटलागढ़ की जगह जूनागढ़ स्टेशन हो जाएगा।

    • अप और डाउन में परिचालन जूनागढ़ से हावड़ा स्टेशन तक होगा ।
    • स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे के फैसले का स्वागत किया है।
    • लंबे समय से जूनागढ़ रोड तक इस्पात एक्सप्रेस की विस्तार की मांग जा रही थी।

    यह भी पढ़ें- NCF: नक्सली-आतंकी हमलों में अनाथ हुए बच्चों को मिलेगा केंद्र का सहारा, गृह विभाग ने झारखंड पुलिस से मांगे नाम

    यह भी पढ़ें- झारखंड का पत्थर खनन घोटाला: CBI अब अफसरों पर भी कस रही शिकंजा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया है फ्री हैंड

    खबरें और भी