Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानव तस्करी की वांछित आरोपित रेणु तुरा दिल्ली से गिरफ्तार, नाबालिग की सकुशल बरामदगी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:58 PM (IST)

    चाईबासा पुलिस ने दिल्ली से एक अपहृत नाबालिग को सकुशल बचाया और 2023 से फरार कुख्यात मानव तस्कर रेणु तुरा को गिरफ्तार किया। रेणु तुरा पर मानव तस्करी, धो ...और पढ़ें

    सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हासमी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी।

    सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हासमी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी।

    HighLights

    1. चाईबासा पुलिस ने दिल्ली से नाबालिग पीड़िता को बचाया।

    2. 2023 से फरार कुख्यात मानव तस्कर रेणु तुरा गिरफ्तार।

    3. रेणु तुरा पर कई राज्यों में गंभीर मामले दर्ज।

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चाईबासा पुलिस टीम ने दिल्ली में छापेमारी कर एक अपहृत नाबालिग पीड़िता को सकुशल मुक्त कराया है। 
     
    वहीं, वर्ष 2023 से फरार चल रही कुख्यात महिला तस्कर रेणु तुरा को भी दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
     

    विशेष टीम ने दिल्ली में डाला था डेरा 

    सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO चक्रधरपुर) डॉ. सैयद मुस्तफा हासमी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 10 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां की शिकायत पर अहतु थाना में मामला दर्ज किया गया था। 
     
    एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम 29 जुलाई को दिल्ली रवाना हुई और 3 अगस्त को पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर चाईबासा ले आई। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद पीड़िता को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
     

    कुर्की वारंटी तस्कर चढ़ी हत्थे 

    इसी अभियान के दौरान पुलिस ने वर्ष 2023 के मानव तस्करी मामले में वांछित और दिल्ली के रोहिणी की रहने वाली रेणु तुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ चाईबासा अदालत से कुर्की वारंट जारी था। 

    SDPO ने बताया कि गिरफ्तार रेणु तुरा के खिलाफ कई राज्यों में गंभीर मामले दर्ज हैं। इसमें अहतु थाना, चाईबासा में मानव तस्करी का मामला, दालनवाला थाना, देहरादूनमं धोखाधड़ी, रंगदारी, धमकी और आपराधिक षड्यंत्र और शालीमार बाग, दिल्ली में मानव तस्करी, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

    इस सफल छापेमारी दल में पुनीत उरांव, सुमन टुडू, दुबराज हेम्ब्रम, हरिशचंद्र प्रसाद, महिला आरक्षी जसिन्ता मिंज, महान्ती और चिंता बोदरा शामिल थे।