सावन में रेल यात्रियों के लिए पौसेता स्टेशन पर रुकेगी इस्पात एक्सप्रेस, रेलवे ने दिया अस्थायी ठहराव
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 22862 डाउन कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात सुपरफास्ट एक्सप्रेस को पौसेता स्टेशन ...और पढ़ें

भारतीय रेल की प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
सावन में समीज आश्रम जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा।
ठहराव 8, 15 और 22 अगस्त को प्रभावी रहेगा।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
पौसेता स्टेशन पर आयोजित होने वाले धार्मिक भंडारे और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए ट्रेन नंबर 22862 डाउन कंटाबांजी - हावड़ा इस्पात सुपरफास्ट एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।
रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन अगस्त महीने में 08, 15 और 22 अगस्त को पौसेता स्टेशन पर रुकेगी।
समीज आश्रम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
उल्लेखनीय है कि सावन के महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु समीज आश्रम में भगवान शिव का जलाभिषेक करने जाते हैं। इसी कड़ी में पौसेता स्टेशन के समीप रविवार को विशेष भंडारे का आयोजन किया जाता है।
सावन की आगामी सोमवारी तिथियां:
- दूसरा सोमवार: 10 अगस्त
- तीसरा सोमवार: 17 अगस्त
- चौथा सोमवार: 24 अगस्त
रेल प्रशासन के इस निर्णय से क्षेत्र के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ सावन के अवसर पर धार्मिक यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।