जगन्नाथपुर में शराब दुकान के सामने युवती से बदतमीजी का विरोध करने पर युवक का फोड़ा सिर
जगन्नाथपुर में शराब दुकान के सामने एक युवती से बदतमीजी का विरोध करने पर युवक पर बीयर की बोतल से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ...और पढ़ें

शराब दुकान की प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
युवक लक्ष्मण जेराई पर बीयर की बोतल से हमला।
गंभीर घायल युवक सदर अस्पताल रेफर, पुलिस जांच जारी।
युवती से धीरे बात करने की दी थी सलाह
घायल सदर अस्पताल रेफर, दोनों पक्षों के अपने दावे
लहूलुहान हालत में पीड़ित सीधे जगन्नाथपुर थाना पहुंचे, जिसके बाद एएसआई मनमथो प्रधान और हवलदार जागेश्वर मेहता ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लक्ष्मण जेराई की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
घटना के कुछ देर बाद आरोपी बकाल कुजूर भी इलाज के बहाने अस्पताल पहुंचा। उसने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि दोनों भाइयों ने पहले उसके बेटे के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद यह विवाद हुआ।
जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।