जगन्नाथपुर CHC में डॉक्टर गायब, पतंग उड़ाने में छत से गिरे मासूम के लिए परिजनों ने किया हंगामा
जगन्नाथपुर सीएचसी में डॉक्टरों और एम्बुलेंस की कमी से स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई। पतंग उड़ाते समय छत से गिरे मासूम और सड़क दुर्घटना में घायल सहिया ...और पढ़ें

जगन्नाथपुर सीएचसी में डॉक्टर के नहीं आने पर एएनएम ने किया उपचार।
HighLights
जगन्नाथपुर सीएचसी में डॉक्टर और एम्बुलेंस अनुपस्थित पाए गए।
दो गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल सका।
परिजनों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर हंगामा किया।
केस 1: पतंग उड़ाते समय छत से गिरा मासूम, अस्पताल में सन्नाटा
केस 2: सड़क दुर्घटना में घायल सहिया को भी नहीं मिला डॉक्टर
प्रशासनिक जांच में खुली पोल
एम्बुलेंस तक नसीब नहीं हुई
ग्रामीणों का कहना है कि जगन्नाथपुर सीएचसी में डॉक्टरों की मनमानी और संसाधनों का अभाव अब आम बात हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जिले के वरीय अधिकारी इस पर संज्ञान लेकर व्यवस्था में सुधार नहीं करते हैं, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मामला संज्ञान में आते ही जांच कराई गई है। वर्तमान में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अवकाश पर हैं। प्रतिनियुक्त एक चिकित्साकर्मी पहले ही मूल स्वास्थ्य केंद्र में योगदान दे चुके हैं। फिलहाल यहां एक दंत चिकित्सक एवं एक आयुष चिकित्सक कार्यरत हैं। स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को लेकर प्रशासन गंभीर है और मामले की शिकायत सिविल सर्जन को भेजी जाएगी।
महेंद्र छोटन उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर