जगन्नाथपुर में मानव तस्करी का भंडाफोड़: डालसा और पुलिस ने 1 घंटे में ढूंढ निकाली लापता बच्ची, एक महिला गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। डालसा और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बच्ची को तमिल ...और पढ़ें

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को जानकारी देते पीडि़त अभिभावक।
HighLights
डालसा-पुलिस ने तमिलनाडु जाने से पहले बच्ची को बचाया।
रोजगार के बहाने बच्चियों को बाहर भेजने वाली महिला गिरफ्तार।
डालसा और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन
घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब जैंतगढ़ के मुंडुई गांव की एक महिला ने पीएलवी प्रमिला पात्रो को सूचना दी कि उसकी बेटी को टोटकासाई निवासी सपना कोड़ा बहला-फुसलाकर बाहर ले जा रही है। योजना के मुताबिक, बच्ची को चाईबासा में मुख्य बिचौलिया अंजलि लागुरी को सौंपा जाना था, जहां से उसे तमिलनाडु भेजा जाता।
बिचौलियों का नेटवर्क और जांच
डालसा और पुलिस की इस सक्रियता की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है, क्योंकि समय रहते सूचना मिलने से एक मासूम का भविष्य अंधकार में जाने से बच गया।