Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election: पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा ने पहली बार दो महिला प्रत्याशियों पर खेला दांव, क्या है ताजा समीकरण?

    Updated: Sun, 20 Oct 2024 01:25 PM (GMT+05:30)

    झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर टिकटों का दौर तेज है। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले की चार सीटों पर अपने प ...और पढ़ें

    पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा ने पहली बार दो महिला प्रत्याशियों पर खेला दांव
    पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा ने पहली बार दो महिला प्रत्याशियों पर खेला दांव

    HighLights

    1. चाईबासा विधानसभा से गीता बालमुचू व जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा को दिया टिकट
    2. मझगांव से बड़कुंवर गागराई, चक्रधरपुर से शशी भूषण सामड को बनाया प्रत्याशी

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। विधानसभा चुनाव के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी ने प्रथम चरण में पश्चिमी सिंहभूम जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

    भाजपा ने चाईबासा से गीता बालमुचू, जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, मझगांव से बड़कुंवर गागराई, चक्रधरपुर से शशी भूषण सामड को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मनोहरपुर सीट आजसू के खाते में गयी है। आजसू भी सोमवार तक अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी।

    भाजपा ने जिन चार प्रत्याशियों पर दांव खेला है उनमें गीता बालमुचू को छोड़कर अन्य तीनों प्रत्याशी पहले भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। गीता कोड़ा जगन्नाथपुर विधानसभा से और बड़कुंवर गागराई मझगांव विधानसभा से दो-दो बार विधानसभा चुनाव जीते हैं जबकि शशी भूषण सामड चक्रधरपुर से एक बार विधायक बन चुके हैं।

    गीता बालमुचू पहली बार लड़ने जा रही चुनाव

    हालांकि, गीता कोड़ा एक बार निर्दल और दूसरी बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीती थीं। अबकी बार भाजपा के टिकट से लड़ रही हैं। शशी भूषण सामड झामुमो के टिकट से चुनाव जीते थे। वहीं, बड़कुंवर गागराई दोनों बार भाजपा से जीते हैं। जहां तक गीता बालमुचू की बात है तो ये पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं।

    इससे पहले गीता बालमुचू चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव जीती हैं। आधी आबादी को अपनी ओर करने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाजपा ने पहली बार दो महिलाओं को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में यहां मुकाबला अब रोचक होता दिख रहा है।

    खबरें और भी

    अब जनता को झामुमो और कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची का इंतजार है। उसके बाद ही यहां की पांच विधानसभा सीटों की स्थिति कुछ स्पष्ट हो पायेगी। फिलहाल नामांकन के लिए प्रत्याशी पर्चा खरीद रहे हैं। सोमवार से नामांकन भरने में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है।

    दूसरी पंक्ति के नेता टिकट की आस में अन्य पार्टियों की ओर हुए रेस

    उधर, चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक प्रत्याशी के नाम की घोषणा पूर्व विधायक शशिभूषण सामड के रूप में कर दी है। वहीं इससे भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशी के चयन को लेकर आर रही अड़चनों पर विराम लग गया।

    पार्टी की ओर से उम्मीदवार के रूप में दावेदारी पेश कर रहे दूसरी पंक्ति के नेताओं का रास्ता अब साफ हो गया है। दूसरी पंक्ति के भाजपा नेता अब अन्य राजनीतिक दलों की ओर उम्मीद भरी कदमों से अग्रसर हो गए हैं।

    चुनाव लड़ने के लिए राजनीतिक दल से टिकट की उम्मीद पाले उनके लगतार संपर्क में हैं। ऐसे नेता येन केन प्रकरण किसी तरह टिकट मिल जाए तो अपनी लोकप्रियता और जनता तक पहुंच का जलवा दिखाने को बेताब हैं।

    यह भी पढ़ें-

    झारखंड में सीट बंटवारे के बाद बढ़ी सियासी हलचल! अब बिहार विधानसभा की 125 सीटों पर चुनाव लड़ने की JDU में उठी आवाज

    रघुवर दास की धमक बरकरार, परंपरागत सीट पर बहू के जरिए बढ़ाएंगे राजनीतिक विरासत; पढ़ें खास बात