कुमारडुंगी दोहरा हत्याकांड का खुलासा: 36 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार, पेड़ काटने का विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी महज 36 घंटे में सुलझा ली है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्त ...और पढ़ें

कुमारडुंगी थाने की पुलिस ने 36 घंटे में दोहरे हत्याकांड का किया खुलासा।
HighLights
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
नीम पेड़ काटने का विवाद और पुरानी रंजिश मुख्य कारण।
36 घंटे में खुलासे का ये रहा मुख्य कारण
चाईबासा में मामले की जानकारी देते हुए जगन्नाथपुर के एसडीपीओ रफायल मुर्मू ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य कारण कुछ समय पूर्व नीम का पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद और पुरानी रंजिश है।
मीट दुकान से शुरू हुआ था विवाद
घात लगाकर किया गया था जानलेवा हमला
घटना वाली शाम चारों आरोपियों ने रास्ते में घात लगाकर दंपती को घेरा। आरोपियों ने पहले डोंका सिंकु को पकड़कर गमछे से उसके हाथ बांध दिए और कान के पास कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
पति पर हमला होते देख जब गोरवारी सिंकु जान बचाकर भागने लगी, तो आरोपियों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया और पत्थर व कुल्हाड़ी से वार कर उसकी भी निर्मम हत्या कर दी।
एसडीपीओ रफायल मुर्मू के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने त्वरित तकनीकी अनुसंधान व साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया है।