Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चाईबासा में नक्सलियों की साजिश नाकाम, 2 किलो का IED बम बरामद; सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 09:04 PM (IST)

    IED Recovered चाईबासा में नक्सलियों के मसूंबों पर सुरक्षाबलों ने पानी फेर दिया है। इस दौरान सरजमबुरू और चिडियाबेड़ा के बीच जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में द ...और पढ़ें

    सुरक्षाबलों ने 2 किलो का आईईडी बरामद कर किया विनिष्ट। फाइल फोटो
    सुरक्षाबलों ने 2 किलो का आईईडी बरामद कर किया विनिष्ट। फाइल फोटो

    HighLights

    1. सुरक्षाबलों ने 2 किलोग्राम का IED बम बरामद कर किया डिफ्यूज
    2. 10 अक्टूबर 2023 से ही नक्सलियों के खिलाफ जारी है ऑपरेशन
    3. वनग्राम सरजमबुरू और चिडियाबेड़ा के बीच लगाया गया था बम

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। IED Recovered जिला पुलिस और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल कर दी। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को टारगेट करते हुए आइईडी बम लगाया था।

    टोन्टो थाना स्थित वनग्राम सरजमबुरू और चिडियाबेड़ा के बीच जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में यह बम लगाया गया था, जिसे सुरक्षाबल और जिला पुलिस की टीम ने बरामद कर लिया। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से विनिष्ट कर दिया है।

    सुरक्षाबलों ने 2 किलोग्राम का IED बम किया बरामद

    पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि बरामद बम करीब 2 किलोग्राम का था। इसके पहले भी क्षेत्र में कई बम बरामद कर विनिष्ट किये गये हैं।

    जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।

    चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन, 197 बटालियन, 157 बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन, 134 बटालियन, 26 बटालियन, 11 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    10 अक्टूबर 2023 से ही नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी

    10 अक्टूबर 2023 से एक संयुक्त अभियान गोइलकेरा थाना इलाके के ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उसी दौरान आइईडी बम बरामद किया गया।

    ये भी पढ़ें- 

    नक्सलियों का बिहार-झारखंड बंद बेअसर, धमकी के बाद से हाईअलर्ट पर थी पुलिस

    नक्सलियों के लेवी के पैसों का किया निवेश, जरूरत के सामान भी पहुंचाए; झारखंड में NIA का खुलासा

    खबरें और भी