Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोवामुंडी में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो के खिलाफ विहिप का हंगामा

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:29 PM (GMT+05:30)

    नोवामुंडी में विहिप और बजरंग दल ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले वीडियो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने विवादित वीडियो हटवाकर मा ...और पढ़ें

    विहिप के प्रखंड अध्यक्ष नीलेश ठक्कर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    विहिप के प्रखंड अध्यक्ष नीलेश ठक्कर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    HighLights

    1. नोवामुंडी में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले वीडियो पर विरोध प्रदर्शन।

    2. विहिप और बजरंग दल ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग।

    3. पुलिस ने विवादित वीडियो हटवाकर मामले की गहन जांच शुरू की।

    संसू, नोवामुंडी । इंटरनेट मीडिया (सोशल मीडिया) पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला एक वीडियो पोस्ट किए जाने के विरोध में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नोवामुंडी थाना पहुंचकर कड़ा विरोध जताया। 
     
    विहिप के प्रखंड अध्यक्ष नीलेश ठक्कर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
     

    फेसबुक पर पोस्ट किया था विवादित वीडियो 

    सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, महिला अनु साकेत ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक विवादित वीडियो पोस्ट किया था। शिकायत में बताया गया है कि उक्त महिला मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है और वर्तमान में नोवामुंडी बाजार क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। 
     
    उसके पति टाटा स्टील के एक ठेकेदार के अधीन सेफ्टी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। विवादित पोस्ट के तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया।
     

    पुलिस ने हटवाई पोस्ट, जांच शुरू 

    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नोवामुंडी थाना पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद संबंधित महिला से विवादित वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवा दिया गया है। 
     
    थाना अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
     

    दर्जनों कार्यकर्ता रहे मौजूद 

    ज्ञापन सौंपने के दौरान विहिप, बजरंग दल और नोवामुंडी बाजार समिति के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। इनमें उषा सिंकू, ममता करुवा, सचिन सेठ, रुनु प्रसाद, सुनील अग्रवाल, रितेश्वर प्रसाद, मानस प्रधान, अनीश ठक्कर, गौतम पोद्दार सहित कई लोग शामिल रहे।