सरायकेला मर्डर केस: पत्नी की हत्या कर शौचालय की टंकी में छिपाया था शव, आरोपी पति गिरफ्तार
सरायकेला के स्वर्णपुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी संबरी हेम्ब्रम की गला घोंटकर और लोहे की पत्ती से वार कर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
पति ने पत्नी संबरी हेम्ब्रम की बेरहमी से की हत्या।
शव को निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में छिपाया था आरोपी ने।
पुलिस ने आरोपी पति सोमरा हेम्ब्रम को किया गिरफ्तार।
SIT ने सुलझाई अज्ञात शव की गुत्थी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 14 जुलाई को सहायक अवर निरीक्षक हरेकृष्ण महतो के लिखित आवेदन के आधार पर सीनी के खजुरबागान में मिले अज्ञात महिला के शव को लेकर सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और परिस्थितियों के आधार पर पहले मृतिका की पहचान संबरी हेम्ब्रम के रूप में की, जिसके बाद हत्यारे पति को दबोच लिया गया।
हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद
गिरफ्तार आरोपी सोमरा हेम्ब्रम की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए निम्नलिखित सामानों को बरामद कर जब्त कर लिया है:
- एक लोहे की पत्ती (जिससे सिर पर वार किया गया था)
- बिजली का तार और एक गमछा (जिससे गला घोंटा गया था)
इस हत्याकांड का त्वरित खुलासा करने वाली टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अनुभव भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक राजेश टुडू, थाना प्रभारी (सरायकेला) विनय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार सिंह और सीनी ओपी प्रभारी सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।