Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरायकेला के सीनी में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी के मामले में रिश्तेदार गिरफ्तार

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 08:52 PM (IST)

    सरायकेला के सीनी में एक 6 वर्षीय बच्ची से उसके दूर के रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट क ...और पढ़ें

    पीड़िता पक्ष ने आरोपी युवक के खिलाफ सीनी ओपी में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।

    पीड़िता पक्ष ने आरोपी युवक के खिलाफ सीनी ओपी में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।

    HighLights

    1. दूर के रिश्तेदार ने घटना को अंजाम दिया, पुलिस ने पकड़ा।

    2. पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक हिरासत में।

    जागरण संवाददाता, सरायकेला। सरायकेला जिले के सीनी ओपी (OP) क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 
     
    रविवार दोपहर एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही एक दूर के रिश्तेदार ने झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
     

    नाना-नानी के घर रहती है पीड़िता

    पुलिस जानकारी के अनुसार, पीड़िता की स्थिति बेहद कारुणिक है। उसकी मां की पूर्व में हत्या हो चुकी है, जबकि पिता उसी मामले में जेल में बंद है। 
     
    बच्ची फिलहाल अपने नाना-नानी के घर में रह रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी का परिवार पीड़िता और उसके भाई को अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन मामा-मामी इसके खिलाफ थे। 
     

    जांच के बाद पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

    इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। रविवार दोपहर ग्रामीणों द्वारा आरोपी युवक की पिटाई की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
     
    शुरुआत में मामला संदेहास्पद लगने पर सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया।
     
    देर रात गांव के मुखिया की मौजूदगी में हुई पंचायत और पीड़िता के स्वजनों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट (POCSO) और दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
     

    आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल में कराई गई डॉक्टरी जांच

    सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
     
    वहीं, पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई है। पुलिस मामले के सभी कानूनी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।