पश्चिमी सिंहभूम में खून से लाल हुआ रिश्ता: बेटे ने की पिता की हत्या, सौतेली मां को भी जान से मारने का प्रयास
कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में एक बेटे ने घर बनाने के विवाद में अपने पिता सत्यवान पान की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसने अपनी छोटी मां को भी घायल कर ...और पढ़ें
-1774000637341_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, कुमारडुंगी। पश्चिम सिंहभूम जिला के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में रिश्ता एक बार फिर खून से लाल हुआ है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता एवं छोटी मां को घर बनाने के विवाद को लेकर डंडे से मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई, जबकि छोटी मां को उचित इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर किया गया है।
घटना करीब सुबह के नौ बजे की बताई जा रही है। उस वक्त कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईहातु गांव के बालिबांध टोला निवासी सत्यवान पान एवं बड़े बेटे प्रकाश पान के बीच विवाद उत्पन्न हो गई। विवाद आंगन में सरकारी आवास बनाने को लेकर निकली।
डंडे से मारकर छोटी मां को किया घायल
विवाद में प्रकाश पान की छोटी मां को प्रकाश पान ने डंडे से सिर पर मारकर सिर फोड़ दिया। उसके बाद अपने पिता सत्यवान पान को भी सिर पर डंडे से मारकर घायल कर दिया। सत्यवान को ज्यादा चोट नहीं आई थी। इसलिए उसे घर में छोड़कर गांव के लोग छोटी पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी पहुंचाया।
घटना के बारे में पुलिस प्रशासन को खबर मिलते ही आनन-फानन कर पुलिस घटनास्थल बालिबांध टोला पहुंची। परन्तु वहां सत्यवान पान का घायल शरीर विछत होकर पड़ा हुआ था।
पुलिस ने घरवालों की सहायता से सत्यवान के घायल शरीर को पुलिस जीप में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने सत्यवान पान को मृत घोषित कर दिया है।