शिवभक्तों को मिली राहत: श्रावणी मेले के लिए दक्षिण बिहार एक्सप्रेस हुई बहाल, अगस्त में अपने तय मार्ग से चलेगी ट्रेन
श्रावणी मेले के दौरान देवघर जाने वाले शिवभक्तों के लिए अच्छी खबर है, रेल प्रशासन ने अगस्त में चुनिंदा तिथियों पर दक्षिण बिहार एक्सप्रेस को बहाल किया ह ...और पढ़ें

AI Generated Image
HighLights
दक्षिण बिहार एक्सप्रेस श्रावणी मेले के लिए बहाल।
अगस्त में चुनिंदा तिथियों पर चलेगी निर्धारित मार्ग से।
हजारों शिवभक्तों की बाबाधाम यात्रा होगी सुगम।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। श्रावणी मेला के दौरान देवघर के बाबाधाम जाने वाले चक्रधरपुर रेल मंडल के शिवभक्तों के लिए अच्छी खबर है। रेल प्रशासन ने अगस्त माह में पहले से आंशिक रूप से रद की गई ट्रेन नंबर 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को पुनः निर्धारित मार्ग पर रिस्टोर करने का निर्णय लिया है। इ स फैसले से सावन माह में यात्रा करने वाले हजारों शिवभक्तों की यात्रा पहले की तरह सुगम और सुविधाजनक हो सकेगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 13288 आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस, जिसका पूर्व में राउरकेला में संक्षिप्त समापन निर्धारित था, अब 06, 13 , 20 और 27 अगस्त को चांडिल-कांड्रा-सिनी होते हुए परिवर्तित मार्ग से चलेगी। जबकि ट्रेन नंबर 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, जिसे पहले राउरकेला से शॉर्ट ओरिजिनेशन के लिए अधिसूचित किया गया था, अब 07 , 14 , 21 और 28 अगस्त को अपने निर्धारित मार्ग और समय सारणी के अनुसार चलेगी।
हालांकि श्रावणी मेला के महत्व को देखते हुए रेल प्रशासन ने दुर्ग-आरा-दुर्ग के बीच रद तिथियों में चलाने की अधिसूचना जारी कर दिया है। मालूम रहे कि 03 अगस्त से लेकर 13 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार/शुक्रवार को चक्रधरपुर मंडल में कांसबहाल-धनुआडीह रेलखंड की अप एवं डाउन लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण और आधारभूत संरचना संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए 05.30 घंटे टीआरटी मशीन ब्लॉक लिया जा रहा है।
इस लिए ट्रेन नंबर 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 03 अगस्त से लेकर 13 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार/शुक्रवार को राउरकेला स्टेशन तक शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन होकर चलेगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन राउरकेला स्टेशन तक ही होगा। इन तिथियों में साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन राउरकेला से दुर्ग स्टेशनों के बीच रद रहेगी।