प्यार, धोखा और गिरफ्तारी: नोवामुंडी में Tata Steel के अधिकारी ने शादी से किया इनकार, महिला अफसर ने भिजवाया जेल
नोवामुंडी में टाटा स्टील के एक अधिकारी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला सहकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने कार् ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
महिला सहकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई।
आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेजा।
संसू, नोवामुंडी। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के गंभीर आरोप में टाटा स्टील के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अधिकारी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चाईबासा न्यायालय (कोर्ट) भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
महिला सहकर्मी ने दर्ज कराई FIR
जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील में ही कार्यरत एक महिला अधिकारी ने इस प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले को लेकर किरीबुरू यूनिट के अंतर्गत नोवामुंडी महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर मामले की जांच और कार्रवाई शुरू की।
शादी का दबाव बनाने पर मुकरा आरोपी
बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। महिला अधिकारी का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उनके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि, जब युवती ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो युवक ने साफ इनकार कर दिया।
फ्लैट से हुई गिरफ्तारी
प्यार में मिले इस धोखे से आहत होकर युवती ने न्याय के लिए महिला थाने का दरवाजा खटखटाया। इलाके में चर्चा है कि आरोपी अधिकारी सीटी कैंप चर्च के पास स्थित एक फ्लैट में रहता था, वहीं पीड़िता न्यू टाउनशिप कैंप क्षेत्र के पास स्थित फ्लैट में रहकर टाटा स्टील में अपनी सेवाएं दे रही है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कानूनी तफ्तीश में जुटी है।