तिरूपति-रक्सौल एक्सप्रेस को मिला नया स्टॉपेज, एर्नाकुलम-टाटानगर ट्रेन के टाइमिंग में बदलाव; चेक करें शेड्यूल
तिरूपति-रक्सौल एक्सप्रेस को जनकपुर रोड स्टेशन पर नया ठहराव मिला है, जबकि एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस जुलाई-अगस्त में इंजीनियरिंग कार्य के कारण 50 मिनट ...और पढ़ें

AI Generated Image
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला और झारसुगुडा स्टेशनों से गुजरने वाली तिरूपति-रक्सौल-तिरूपति एक्सप्रेस का ठहराव रेलवे ने जनकपुर रोड स्टेशन में देने की अधिसूचना पत्र जारी कर दिया है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 09 जुलाई से ट्रेन नंबर 17434 रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव जनकपुर रोड स्टेशन में होगा। यह ट्रेन जनकपुर रोड स्टेशन सुबह 05:10 बजे पहुंचेगी और सुबह 05:12 बजे तिरूपति के प्रस्थान कर जाएगी। जबकि 13 जुलाई से ट्रेन नंबर 17433 तिरूपति-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव जनकपुर रोड स्टेशन में होगा।
यह ट्रेन जनकपुर रोड स्टेशन दाेपहर 02:13 बजे पहुंचेगी और दोपहर 02:15 बजे रक्सौल के लिए रवाना हो जाएगी। रेलवे ने तिरूपति-रक्सौल-तिरूपति एक्सप्रेस का ठहराव जनकपुर रोड स्टेशन में दो मिनट का दिया है। यह ठहराव अगले आदेश तक जारी रहेगा।
सदर्न रेलवे ने घोषणा की है कि जुलाई और अगस्त में कई तारीखों पर ट्रेन नंबर 18190 एर्नाकुलम जंक्शन–टाटानगर एक्सप्रेस की सर्विस में बदलाव (रेगुलेशन) किया जाएगा। ये अस्थायी बदलाव सलेम रेलवे डिवीज़न में ज़रूरी इंजीनियरिंग और ट्रैक मेंटेनेंस के काम की वजह से किए जा रहे हैं।
सदर्न रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, एर्नाकुलम जंक्शन से सुबह 7.15 बजे चलने वाली यह ट्रेन कुछ खास तारीखों पर रास्ते में 50 मिनट तक रोकी जाएगी (रेगुलेट की जाएगी)।
एर्नाकुलम–टाटानगर एक्सप्रेस को 50 मिनट तक रेगुलेट कर चलाने से यह ट्रेन खास तारीखों में एक घंटे लेट से चक्रधरपुर रेल मंडल पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे शेड्यूल में हुए इन बदलावों को ध्यान में रखें और किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।
खबरें और भी
एर्नाकुलम–टाटानगर एक्सप्रेस के लिए प्रभावित तारीखें इस प्रकार हैं:-
11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 ,29 जुलाई और 1 एवं 3 अगस्त को एर्नाकुलम से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18190 एर्नाकुलम–टाटानगर एक्सप्रेस 50 मिनट रेगुलेट कर चलेगी।
यह भी पढ़ें- 50 साल का इंतजार खत्म, चास–बोकारो स्टील सिटी के बीच नई पैसेंजर ट्रेन को रेलवे बोर्ड की मंजूरी
यह भी पढ़ें- टाटानगर-आसनसोल समेत आद्रा मंडल की 9 ट्रेनें रद, 8 शॉर्ट टर्मिनेट और 3 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी लेट