Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चाईबासा में नक्‍सलियों का आतंक: लकड़ी चुनने गई महिला बम विस्‍फोट में हुई जख्‍मी, पुलिस ने बताया कायराना हरकत

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 24 Feb 2023 02:30 PM (GMT+05:30)

    पुलिस एवं सुरक्षा बल कोल्‍हान क्षेत्र में नक्‍सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। ऐसे में इनके हाथों से बचने के लिए नक्‍सली तमाम तरह के पैंतरे आजमा रह ...और पढ़ें

    नक्‍सली हमले में घायल हुई महिला जेमा बहान्दा
    नक्‍सली हमले में घायल हुई महिला जेमा बहान्दा

    चाईबासा, जासं। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम पटातारोब और रेंगड़ाहातु के बीच स्थित संकुबुरू जंगल में एक आइईडी विस्फोट की घटना में एक ग्रामीण महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी है। जख्मी महिला की पहचान ग्राम पटातारोब निवासी महिला जेमा बहान्दा के रूप में की गई। उसकी उम्र लगभग 55 वर्ष है। यह महिला लकड़ी चुनने के कार्य से जंगल की ओर गई थी।

    सदर अस्‍पताल में चल रहा महिला का इलाज

    उक्त घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा शुक्रवार को टोन्टो थाना को दी गयी है। तत्पश्चात् चाईबासा पुलिस के द्वारा झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 197 BN, 157 BN, 174 BN के साथ समन्वय स्थापित करते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को उचित चिकित्सीय उपचार हेतु ग्रामीणों के सहयोग से घटना स्थल से निकाला गया एवं सदर अस्‍पताल, चाईबासा लाया गया, जहां उनका अभी ईलाज किया जा रहा है। उक्त जख्मी महिला की स्थिति स्थिर है।

    बीते एक महीने में नक्‍सलियों के हमले में तीन की मौत

    पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा कोल्हान क्षेत्र में लगातार संचालित नक्सल विरोधी अभियान के कारण सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने हेतु नक्सलियों के द्वारा आईडी का प्रयोग किया जा रहा है। आईडी विस्फोट में ग्रामीणों को लक्षित कर घायल करना नक्सलियों का एक कायराना हरकत है। इससे पहले इस तरह के विस्फोट में तीन ग्रामीण की मौत भी हो चुकी है। झारखण्ड पुलिस आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर है और ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु सघन नक्सल विरोधी अभियान का संचालन जारी रहेगा।

    बीते मंगलवार को गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम मेरालगढ़ा के आसपास जंगल में इसी तरह की एक घटना में एक आइइडी बम विस्फोट की चपेट में आने से ग्राम मेरालगढ़ा के निवासी हरीश चंद्र गोप नामक एक शख्‍स की मृत्यु हो गई है, जो जंगल में लकड़ी चुनने के काम से गया था। उसकी उम्र 23 साल थी।

    खबरें और भी

    यहां पढ़ें पूरी खबर- चाईबासा में नक्‍सलियों की दहशतगर्दी, जवानों के लिए बिछाया IED का जाल, चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत