अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की डंडों से पीटकर की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को भेजा जेल
पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी में 53 वर्षीय कुंडिया सिंकु की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। मृतक का एक आरोपी की पत्नी से प्रेम-प्रसंग था, ...और पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत पातरहातु गांव में हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।
HighLights
मृतक का आरोपी की पत्नी से था प्रेम-प्रसंग।
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत पातरहातु गांव में हुई 53 वर्षीय कुंडिया सिंकु की अंधाधुंध पीटकर हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तीन लकड़ी के डंडे भी जब्त कर लिए गए हैं।
प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह
जगन्नाथपुर के एसडीपीओ रफायल मुर्मू ने बताया कि जांच में हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग से जुड़ा विवाद मुख्य कारण निकलकर आया है।
आरोपियों में से एक की पत्नी के साथ मृतक कुंडिया सिंकु का प्रेम संबंध था, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से मनमुटाव व तनाव चला आ रहा था।
विशेष टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों से दबोचा
बता दें, 3 अगस्त को पातरहातु गांव में कुंडिया सिंकु का शव बरामद हुआ था। मृतक की पत्नी मनीती कुई के बयान पर कुमारडुंगी थाने में केस दर्ज किया गया।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर एसडीपीओ रफायल मुर्मू के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।
टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर महज 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों मंगल हेम्ब्रम उर्फ मंगल सिंह हेम्ब्रम (38), कुशनु हेम्ब्रम (45) और गणेश हेम्ब्रम (29) को धर दबोचा।
पूछताछ में कबूला जुर्म
कड़ाई से की गई पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तीन डंडे बरामद कर लिए गए।
इस कार्रवाई में एसडीपीओ रफायल मुर्मू, झींकपानी अंचल निरीक्षक बासुदेव मुंडा, थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी, पुअनि मिलन करमाली, सअनि सुनील कुमार यादव, सअनि जुम्बल सिंह बोयपाई तथा कुमारडुंगी थाना का सशस्त्र बल शामिल रहा।