Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिमी सिंहभूम में 8-9 अगस्त को लगेगा SIR कैंप, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और संशोधन का मौका

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 03:47 PM (IST)

    पश्चिमी सिंहभूम जिले में 8 और 9 अगस्त को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के लिए शिविर लगेंगे। ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    HighLights

    1. 8-9 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर।

    2. नए मतदाता नाम जुड़वाएं, विवरण संशोधित करवाएं।

    3. ऑनलाइन आवेदन भी उपलब्ध, वंचित न रहें।

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत 08 और 09 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

    शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जहां नए मतदाता अपना नाम जुड़वा सकेंगे, जबकि पहले से पंजीकृत मतदाता नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन तथा मतदान केंद्र परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

    जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले तथा झारखंड के किसी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य निवासी ऐसे सभी पात्र भारतीय नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे प्रपत्र-6 भरकर मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    वहीं, जिन परिवारों के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं या जिनका मतदान केंद्र वर्तमान निवास से दूर है, वे प्रपत्र-8 भरकर सभी पात्र सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हैं। किसी भी विदेशी नागरिक द्वारा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। पात्र नागरिक ECINET मोबाइल एप या voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

    जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 08 व 09 अगस्त को अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचकर नाम जोड़ने, संशोधन अथवा स्थानांतरण की प्रक्रिया समय पर पूरी करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

    मुख्य बिंदु

    • 08 व 09 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर
    • समय : सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
    • प्रपत्र-6 से नए मतदाता का पंजीकरण
    • प्रपत्र-8 से नाम, पता व मतदान केंद्र में संशोधन/स्थानांतरण
    • 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कर सकेंगे आवेदन
    • ECINET एप और voters.eci.gov.in के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन संभव

    यह भी पढ़ें- झारखंड SIR: मतदाता सूची पुनरीक्षण में बड़ा खुलासा, 43.68 लाख एन्यूमरेशन फार्म पेंडिंग; 7.64 लाख मृत वोटर शामिल

    खबरें और भी