पश्चिमी सिंहभूम में बिजली का खंभा बदलते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया मजदूर, अस्पताल जाते समय मौत
सोनुवा में एनएच 320डी पर बिजली विभाग के काम के दौरान एक मजदूर की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1779267495431_m.webp)
दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, सोनुवा। सोनुवा थाना क्षेत्र एनएच 320डी पर स्थित गोलमुंडा कुनुसाई के पास ट्रैक्टर का ट्रॉली के चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पवन कुमार पहचान यूपी के तिवारीपुर के रुप में हुई है।
घटना बुधवार सुबह करीब नौ बजे की बतायी जा रही है। घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक सोनुवा क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा पूराने खंबा व बिजली तार बदलने का काम चल रहा है।
बिजली तार को हटा कर केबल लगाया जा रहा है। यह कार्य यूपी क्षेत्र के ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा है। कार्य के दौरान एनएच 320डी के कुनुसाई के पास कुछ बिजली के सामान लेकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली जा रहा था।
वहीं, ट्रैक्टर इंजन में ड्राइवर के साथ एक मजदूर ट्रैक्टर से अचानक गिर गया। जिसके बाद ट्रैक्टर का ट्रॉली के चपेट में आ गया। घटना में वह गम्भीर रुप से घायल हो गया।
जिसे पहले इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल व उसके बाद उसे चाईबासा ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन कुमार उम्र 22 साल के रूप में हुई है। जो कि सीतापुर जिले के रामपुरा थाना तहसील महमूदाबाद का निवासी है।