विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 मिनट में घर पर बनाएं रबड़ी मलाई टोस्ट, भुलाए नहीं भूल जाएंगे मुंह में घुल जाने वाला स्वाद

Published: Sun, 05 Oct 2025 02:20 PM (IST)

क्या आपको मीठा खाने का मन कर रहा है, लेकिन रसोई में बहुत देर तक खड़े होने का समय नहीं ...और पढ़ें

10 मिनट में घर पर बनाएं रबड़ी मलाई टोस्ट, भुलाए नहीं भूल जाएंगे मुंह में घुल जाने वाला स्वाद
10 मिनट में घर पर बनाएं रबड़ी मलाई टोस्ट, भुलाए नहीं भूल जाएंगे मुंह में घुल जाने वाला स्वाद

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • ब्रेड स्लाइस: 4 (किनारे हटा दें)
  • मलाई: ½ कप
  • चीनी: 2-3 चम्मच (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर: ¼ चम्मच
  • दूध: 2-3 चम्मच
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स: 1 बड़ा चम्मच (बादाम, पिस्ता)
  • केसर के धागे (ऑप्शनल): थोड़े-से

विधि :

  • एक कटोरी में मलाई, चीनी, इलायची पाउडर और दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे इतना फेंटें कि यह एक चिकना और क्रीमी पेस्ट बन जाए।
  • ब्रेड के किनारों को काट लें। एक तवे को गरम करके उस पर ब्रेड को बिना तेल या घी के हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें। आप चाहें तो थोड़ा घी लगाकर भी इसे सुनहरा कर सकते हैं।
  • अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर तैयार रबड़ी मलाई की मोटी परत फैलाएं।
  • दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे ढक दें। ऊपर से बचे हुए ड्राई फ्रूट्स और केसर से सजाएं। आप इसे थोड़ा ठंडा करके या तुरंत ही परोस सकते हैं।
  • यह मिठाई इतनी लाजवाब है कि इसका स्वाद आपके मेहमानों और परिवार को हमेशा याद रहेगा।
(Image Source: AI-Generated)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।