Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बारिश के मौसम का परफेक्ट स्नैक है फ्राइड आलू चाट, इस आसान रेसिपी से आप भी करें तैयार

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 07:52 PM (IST)

    बारिश का मौसम हो और गरमागरम कुछ चटपटा खाने का मन न करे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! ऐसे में, अगर आपको आलू चाट मिल जाए, तो मजा दोगुना हो जाता है, लेकिन आज ...और पढ़ें

    बारिश के मौसम का परफेक्ट स्नैक है फ्राइड आलू चाट, इस आसान रेसिपी से आप भी करें तैयार
    बारिश के मौसम का परफेक्ट स्नैक है फ्राइड आलू चाट, इस आसान रेसिपी से आप भी करें तैयार

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • तेल: तलने के लिए
    • आलू: 4-5
    • प्याज: 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
    • टमाटर: 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
    • हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई, स्वादानुसार)
    • हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
    • नींबू का रस: 1 चम्मच
    • चाट मसाला: 1 चम्मच
    • भुना जीरा पाउडर: आधा चम्मच
    • लाल मिर्च पाउडर: आधा चम्मच (स्वादानुसार)
    • नमक: स्वादानुसार
    • इमली की चटनी: 2 चम्मच
    • हरी चटनी: 2 चम्मच
    • दही: 2 चम्मच

    विधि :

    • सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, तो उबले हुए आलू के टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।
    • इसके बाद एक बड़े कटोरे में तले हुए आलू लें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
    • अब इसमें चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    • आखिर में नींबू का रस निचोड़ें और एक बार फिर सब कुछ अच्छे से मिला दें।
    • आपकी गरमागरम फ्राइड आलू चाट तैयार है। आप चाहें तो इसे इमली की चटनी, हरी चटनी और फेंटे हुए दही के साथ परोस सकते हैं। इससे स्वाद और भी निखर कर आएगा।
    (Image Source: Freepik)