Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खाने का स्वाद दोगुना कर देगा नींबू का खट्टा-मीठा अचार, इस आसान रेसिपी से आप भी करें तैयार

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 06:07 PM (GMT+05:30)

    खाना खाते समय अगर थाली में अचार हो तो स्वाद अपने आप बढ़ जाता है और अगर यह अचार नींबू का खट्टा-मीठा हो, तो क्या ही कहने! नींबू का अचार न सिर्फ खाने का ...और पढ़ें

    खाने का स्वाद दोगुना कर देगा नींबू का खट्टा-मीठा अचार, इस आसान रेसिपी से आप भी करें तैयार
    खाने का स्वाद दोगुना कर देगा नींबू का खट्टा-मीठा अचार, इस आसान रेसिपी से आप भी करें तैयार

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • 250 ग्राम ताजे नींबू
    • 250 ग्राम चीनी
    • 1/2 चम्मच काला नमक
    • 1/2 चम्मच सादा नमक
    • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर (ऑप्शनल)
    • 1/4 चम्मच गरम मसाला (ऑप्शनल)
    • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर (ऑप्शनल)

    विधि :

    • सबसे पहले, नींबू को अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें। ध्यान रखें कि नींबू पर बिल्कुल भी पानी नहीं रहना चाहिए।
    • अब एक नींबू के 8 टुकड़े करें। आप चाहें तो नींबू को 4 टुकड़ों में भी काट सकते हैं, लेकिन 8 टुकड़े करने से अचार जल्दी तैयार होता है।
    • कटे हुए नींबू के टुकड़ों को एक कांच के जार या चीनी मिट्टी के बर्तन में डालें।
    • अब इसमें काला नमक, सादा नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
    • जार का ढक्कन बंद करके इसे 2-3 दिनों के लिए धूप में रखें। हर दिन जार को हिलाते रहें ताकि नींबू पर मसाले अच्छी तरह से लग जाएं।
    • जब नींबू के छिलके थोड़े नरम होने लगें, तो इसमें चीनी मिला दें।
    • अब जार को फिर से बंद करके धूप में रखें। हर 2-3 दिन में जार को हिलाते रहें।
    • करीब 15-20 दिनों में चीनी पूरी तरह से घुल जाएगी और एक गाढ़ी चाशनी बन जाएगी। इसी चाशनी में नींबू गलकर नरम हो जाएंगे।
    • जब नींबू के छिलके पूरी तरह से मुलायम हो जाएं और चाशनी गाढ़ी हो जाए, तो समझ लीजिए कि आपका खट्टा-मीठा नींबू का अचार बनकर तैयार है।
    • इसे आप सालों तक स्टोर करके रख सकते हैं। इस अचार को रोटी, पराठा, दाल-चावल या किसी भी खाने के साथ सर्व किया जा सकता है।
    (Image Source: Freepik)