Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टेस्ट और हेल्थ दोनों के लिए बेस्ट है Mix Veg Raita, यहां बताई आसान रेसिपी से करें तैयार

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 05:45 PM (IST)

    आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मिक्स वेज रायते की एक आसान और झटपट वाली रेसिपी, जो आपके खाने को और भी ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक बना देगी। जी हां, यह रायत ...और पढ़ें

    टेस्ट और हेल्थ दोनों के लिए बेस्ट है Mix Veg Raita, यहां बताई आसान रेसिपी से करें तैयार
    टेस्ट और हेल्थ दोनों के लिए बेस्ट है Mix Veg Raita, यहां बताई आसान रेसिपी से करें तैयार

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • 1 कप ताजा गाढ़ा दही
    • 1/2 खीरा (कद्दूकस किया हुआ)
    • 1/2 गाजर (कद्दूकस की हुई)
    • 1/4 प्याज (बारीक कटा हुआ)
    • 1/4 टमाटर (बारीक कटा हुआ, बीज हटाकर)
    • 2-3 चम्मच धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
    • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई, ऑप्शनल)
    • 1/2 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
    • 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
    • नमक स्वादानुसार

    विधि :

    • सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। आप चाहें तो थोड़ा पानी मिलाकर दही की कंसिस्टेंसी को एडजस्ट कर सकते हैं।
    • अब इस फेंटे हुए दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा और गाजर मिलाएं। साथ ही, बारीक कटा हुआ प्याज और टमाटर भी डाल दें।
    • अब इसमें काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और नमक स्वादानुसार मिलाएं। अगर आपको हल्का तीखा पसंद है, तो कटी हुई हरी मिर्च भी डाल दें।
    • इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। आखिर में, बारीक कटी हुई धनिया पत्ती से गार्निश करें।
    (Image Source: Freepik)