Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    High-Protein Breakfast के लिए बेस्ट ऑप्शन है पनीर कटलेट, बेहद आसान है बनाने का तरीका

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 12:06 PM (IST)

    सुबह की भागदौड़ में ब्रेकफास्ट के वक्त अक्सर हमारे पास समय की कमी होती है। ऐसे में, कई लोग कुछ भी हल्का-फुल्का खाकर काम पर निकल जाते हैं, जो कि शरीर क ...और पढ़ें

    High-Protein Breakfast के लिए बेस्ट ऑप्शन है पनीर कटलेट, बेहद आसान है बनाने का तरीका
    High-Protein Breakfast के लिए बेस्ट ऑप्शन है पनीर कटलेट, बेहद आसान है बनाने का तरीका

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • 200 ग्राम पनीर: कद्दूकस किया हुआ
    • 1 उबला हुआ आलू: मैश किया हुआ
    • 1 बारीक कटी हुई प्याज
    • 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
    • थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया
    • अदरक-लहसुन का पेस्ट (1 चम्मच)
    • मसाले: आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार
    • बाइंडिंग के लिए: 2 चम्मच बेसन या कॉर्नफ्लोर (अगर जरूरत पड़े तो)
    • तलने के लिए तेल

    विधि :

    • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में कद्दूकस किया हुआ पनीर और मैश किया हुआ आलू डालें।
    • अब इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिला दें।
    • फिर सभी मसाले- हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक- डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
    • अगर मिश्रण थोड़ा गीला लगे, तो आप इसमें 2 चम्मच बेसन या कॉर्नफ्लोर मिला सकते हैं।
    • मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर उसकी छोटी-छोटी टिक्कियां या कटलेट का आकार दें।
    • एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और अब इन कटलेट्स को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।
    • बस फिर आखिर में, गरमागरम पनीर कटलेट को पुदीने की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें।
    (Image Source: Freepik)