गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये 4 Fabrics, चिलचिलाती धूप और उमस में भी दिखेंगी स्टाइलिश और कूल
गर्मी के मौसम में सही कपड़े चुनना जरूरी है, ताकि पसीना आसानी से सूख जाए और रैशेज या खुजली जैसी कोई समस्या न हो। ...और पढ़ें
-1778132671514_m.webp)
गर्मी के मौसम में कैसे कपड़े चुनें? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही पसीने और चिपचिपाहट की परेशानी शुरू हो जाती है। ऐसे में स्टाइल के साथ-साथ आराम का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी हो जाता है। इस मौसम में गलत फैब्रिक का चुनाव न सिर्फ आपकी उलझन बढ़ाता है, बल्कि रैशेज और खुजली जैसी स्किन प्रॉब्लम्स का कारण भी बन सकता है।
इसलिए हमारी त्वचा को ऐसे कपड़ों की जरूरत होती है, जो पसीना सोखने के साथ-साथ शरीर को ठंडा भी रखें। आइए जानते हैं उन बेहतरीन समर फैब्रिक्स के बारे में, जो इस चिलचिलाती धूप में भी आपके स्टाइल को बनाए रखेंगे और आपको एकदम चिल रखेंगे।
सूती

(Picture Courtesy: Instagram)
जब बात गर्मियों की हो, तो कॉटन का नाम सबसे पहले आता है। यह एक नेचुरल फाइबर है जो हवा को आसानी से आर-पार जाने देता है। सूती कपड़ा पसीने को सोखने में माहिर होता है, जिससे शरीर में नमी नहीं रुकती और त्वचा ठंडी रहती है। यह त्वचा के लिए बहुत कोमल होता है और रैशेज या एलर्जी की समस्या को कम करता है। गर्मियों में ऑफिस के लिए कॉटन शर्ट्स और कैजुअल वियर के लिए कुर्तियां या टी-शर्ट्स सबसे बेहतरीन ऑप्शन हैं।
लिनन

(Picture Courtesy: Instagram)
लिनन को दुनिया के सबसे पुराने और सबसे ठंडे कपड़ों में गिना जाता है। यह फ्लैक्स के पौधे से बनता है और गर्मियों के लिए बेहद प्रीमियम माना जाता है। लिनन शरीर को ठंडा बनाए रखने में भी काफी माहिर होता है। इसकी बनावट थोड़ी ढीली होती है, जिससे वेंटिलेशन बहुत अच्छा रहता है। हालांकि, इसमें सिलवटें जल्दी पड़ती हैं, लेकिन यही इसका असली और रॉयल लुक है।
खबरें और भी
रेयॉन
अगर आप रेशम जैसा लुक चाहते हैं लेकिन गर्मी से भी बचना चाहते हैं, तो रेयॉन आपके लिए परफेक्ट है। यह पूरी तरह से सिंथेटिक नहीं है, बल्कि सेलुलोज से बनता है। रेयॉन बहुत पतला और हल्का होता है, जिसके कारण यह शरीर से चिपकता नहीं है। इसमें एक सुंदर फॉल होता है, जो इसे फैशनेबल ड्रेसेस के लिए परफेक्ट बनाता है। यह पसीने को सोखता तो नहीं है, लेकिन गर्मी भी नहीं बढ़ाता।
शिफॉन और जॉर्जेट

(Picture Courtesy: Instagram)
पार्टी वियर या फॉर्मल मीटिंग्स के लिए भारी सिल्क या वेलवेट के बजाय शिफॉन और जॉर्जेट सबसे अच्छे रहते हैं। ये कपड़े बहुत ही ट्रांसपेरेंट और वजन में हल्के होते हैं। इनमें हवा का फ्लो बना रहता है जिससे भारीपन महसूस नहीं होता। सिंथेटिक होने के बावजूद, इनका हल्कापन गर्मियों की शाम के लिए इन्हें परफेक्ट बनाता है।
गर्मियों के लिए कुछ जरूरी टिप्स
- सही रंगों चुनें- गर्मियों में हमेशा हल्के रंगों जैसे सफेद, पेस्टल पिंक, स्काई ब्लू और मिंट ग्रीन चुनें। ये रंग सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करते हैं।
- फिटिंग- बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें। ढीले-ढाले कपड़े हवा के फ्लो में मदद करते हैं।
- मिक्स फैब्रिक से बचें- नायलॉन या पॉलिएस्टर जैसे कपड़ों से दूर रहें, क्योंकि ये पसीने को अंदर ही रोक लेते हैं जिससे त्वचा से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।