Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक Co-ord Set से बनाएं 3 अलग आउटफिट, बोरिंग कपड़ों को ऐसे दें स्टाइलिश ट्विस्ट

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 01:30 PM (IST)

    गर्मी में को-ऑर्ड सेट्स आरामदायक और ट्रेंडी आउटफिट हैं। स्टाइलिस्ट शालिनी राठौड़ बताती हैं कि छोटे बदलावों से इन्हें और फैशनेबल बनाया जा सकता है। ...और पढ़ें

    गर्मी में को-ऑर्ड सेट को बनाएं और भी स्टाइलिश (Picture Credit- AI generated)

    गर्मी में को-ऑर्ड सेट को बनाएं और भी स्टाइलिश (Picture Credit- AI generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में हर कोई कूल और ट्रेंडी दिखने के लिए आरामदायक आउटफिट्स पसंद करता है। कोऑर्ड सेट्स ऐसे ही आरामदायक पहनावों में शामिल हैं। बाजार में इनकी बढ़ती मांग को देखते हुए स्टाइलिस्ट शालिनी राठौड़ बता रही हैं कि इन्हें पहनने के तरीके में छोटे-छोटे बदलाव करके आप खुद को और भी फैशनेबल बना सकते हैं।

    गर्मी शुरू होते ही ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म पर कोऑर्ड सेट्स खूब ट्रेंड करने लगे हैं। यह ऐसा आउटफिट है, जिसे लड़के और लड़कियां दोनों ही पहन सकते हैं। इसमें टॉप और बाटम एक ही फैब्रिक, पैटर्न या रंग में डिजाइन होते हैं। कैजुअल, पार्टी, आफिस या फिर ट्रैवल, हर मौके के लिए यह एक परफेक्ट आउटफिट माना जाता है, लेकिन इन दिनों इसे पहनने के तरीके में बदलाव नजर आ रहा है। अगर आप भी साधारण को-ऑर्ड सेट पहनकर ऊब गए हैं, तो इसके स्टाइल में थोड़ा-सा ट्विस्ट लाकर अपने लुक को नयापन दे सकते हैं।

    ये हैं चार स्टाइलिस्ट तरीके

    कई बार केवल कोऑर्ड सेट पहनना बोरिंग लगता है। ऐसे में उसी साधारण से सेट को अलग-अलग तरीके से पहनकर फैशनेबल बनाया जा सकता है। चार टिप्स अपनाकर देखें, जिससे कोऑर्ड सेट आम नहीं रहेगा और आपका लुक बिल्कुल अलग नजर आएगा।

    लेयरिंग

    कोऑर्ड सेट को लेयरिंग करके पहनने से इसका लुक और आकर्षक लगता है। अंदर शार्ट टॉप पहनें और बाहर से लान्ग शर्ट खुली रखें। लड़के चाहें तो अंदर टी-शर्ट पहनें और ऊपर से शर्ट के बटन खुले रख सकते हैं।

    खबरें और भी

    co-ord set (1)

    ट्यूब टॉप

    अगर आप ट्रैवल कर रही हैं या आफिस जा रही हैं, तब भी इसे स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं। शर्ट के अंदर ट्यूब टॉप पहनने से लुक पूरी तरह बदल जाता है। ध्यान रखें कि अंदर के टॉप का रंग पैंट या शर्ट से मेल खाता हो।

    आरेंज, बेज या मसटर्ड टॉप

    ये रंग ऐसे हैं, जो किसी भी रंग के कोऑर्ड सेट के साथ आसानी से मेल खा जाते हैं। मस्टर्ड, बेज या आरेंज रंग के टॉप या टी-शर्ट के साथ किसी भी रंग का कोऑर्ड सेट और ज्यादा निखरकर आता है।

    एक पीस से तीन सेट बनाएं

    आप चाहें तो एक कोऑर्ड सेट को तीन अलग-अलग आउटफिट में बदल सकते हैं। कोऑर्ड की शर्ट के साथ नीचे कोई और जींस या पैंट पहनें, या फिर कोऑर्ड की पैंट के साथ ऊपर कोई दूसरी शर्ट पहनें। इसे रिस्टाइलिंग कहा जाता है, जिससे एक ही कोऑर्ड सेट के कई आउटफिट तैयार हो जाते हैं।

    co-ord set

    स्टाइलिंग से बढ़ता आत्मविश्वास

    शालिनी बताती हैं कि बाजार में कई तरह के आउटफिट्स मिलते हैं, लेकिन उनके पहनने का तरीका व्यक्ति के लुक को पूरी तरह बदल देता है। स्टाइलिंग न केवल बाहरी सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाती है। इसलिए जरूरी नहीं कि आप एक ही तरीके से आउटफिट पहनें, बल्कि अलग-अलग तरीकों से पहनकर अपने लुक में नयापन लाएं।

    इसलिए हैं गर्मी की पहली पसंद

    बॉलीवुड सेलेब्रिटीज, मॉडल्स और इंफ्लुएंसर्स भी आए दिन को-ऑर्ड सेट्स को अलग-अलग स्टाइल में कैरी करते नजर आते हैं। दरअसल, इसकी सबसे खास बात यह है कि यह स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी हैं। लड़की हो या लड़का, हर कोई इसे आसानी से और कम समय में पहन सकता है।

    यह भी पढ़ें- सिंपल साड़ी में भी दिखना है बेहद ग्लैमरस? ड्रेपिंग से लेकर जूलरी तक, फॉलो करें ये 5 आसान टिप्स

    यह भी पढ़ें- सिंपल सूट को दें बुटीक वाला लुक! ट्राई करें ये ट्रेंडी 'कट वर्क' डिजाइन, सब करेंगे तारीफ