Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिंपल सूट को दें बुटीक वाला लुक! ट्राई करें ये ट्रेंडी 'कट वर्क' डिजाइन, सब करेंगे तारीफ

    By Meenakshi NaiduEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 30 Mar 2026 07:00 AM (IST)

    साधारण सूट को डिजाइनर लुक देने के लिए विभिन्न कट वर्क डिजाइनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें सूट के फ्रंट, साइड स्लिट्स, बैक, नेकलाइन, स्लीव्स और दुप ...और पढ़ें

    अपने साधारण सूट को दें बुटीक जैसा लुक (Picture Credit- AI Generated)

    अपने साधारण सूट को दें बुटीक जैसा लुक (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सूट महिलाओं की पहली पसंद माना जाता है। यह न सिर्फ आरामदायक होता है, बल्कि हर मौके पर सही भी लगता है। अक्सर महिलाएं साधारण सूट पहन लेती हैं, जो देखने में तो अच्छा लगता है लेकिन उसमें डिजाइनर टच नहीं होता।

    अगर आप चाहती हैं कि आपका सिंपल सा सूट भी फैंसी और डिजाइनर लगे, तो कट वर्क डिजाइन एक शानदार ऑप्शन है। थोड़े से बदलाव से ही आपका लुक ग्लैमरस हो जाएगा और लोग आपकी तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे। आइए जानते हैं कुछ शानदार तरीके, जिनसे आप अपने सूट पर कट वर्क करवा सकती हैं।

    फ्रंट का फैंसी कट वर्क

    सूट के फ्रंट हिस्से पर कट वर्क करवाना सबसे अट्रैक्टिव और स्टाइलिश तरीका है। आप फ्लोरल, पत्तीदार या ज्योमेट्रिक पैटर्न के कट वर्क बनवाकर साधारण सूट को पार्टी वियर में बदल सकती हैं।

    साइड स्लिट वर्क

    सूट की साइड स्लिट्स पर हल्का-सा कट वर्क करवाने से लुक में शार्पनेस और स्टाइल दोनों आ जाते हैं। खासतौर पर स्ट्रेट कट कुर्तों में यह डिजाइन शानदार लगता है।

    फैंसी साइड स्लिट

    अगर आप थोड़ा अलग और बोल्ड लुक चाहती हैं, तो साइड स्लिट को फैंसी पैटर्न जैसे जालीनुमा या घुमावदार कट वर्क से सजवाएं। ये आपके आउटफिट को नया ट्रेंडी टच देगा।

    बैक पर फैंसी कट वर्क

    सूट के बैक हिस्से पर दिल, गोल, चौकोर या पत्ती के आकार में कट वर्क डिजाइन बनवाना बेहद आकर्षक लगता है। बैक कट वर्क खासतौर पर पार्टी और फंक्शन में आपके लुक को सबसे अलग बनाएगा।

    नेकलाइन कट वर्क

    सूट की नेकलाइन को कट वर्क से सजाना हमेशा से ट्रेंड में रहा है। डीप, बोट नेक या राउंड नेक पर फ्लोरल कट वर्क करवाने से आपका सूट और ज्यादा स्टाइलिश लगेगा।

    बीच में स्लिट लगवाएं

    अगर आप साधारण से फ्रंट कट को हटाकर यूनिक लुक चाहती हैं, तो सूट के बीच में स्लिट लगवाकर उसके किनारों पर कट वर्क करवा सकती हैं। यह डिजाइन न सिर्फ फैंसी लगेगा बल्कि आपको स्मार्ट और ट्रेंडी अपील भी देगा।

    खबरें और भी

    स्लीव्स कट वर्क

    सूट की स्लीव्स पर कट वर्क करवाना भी बहुत पॉपुलर है। चाहे फुल स्लीव्स हों या ¾, कट वर्क इन्हें मॉडर्न और एलीगेंट बना देता है। नेट फैब्रिक पर किया गया कट वर्क तो और भी खूबसूरत लगता है।

    दामन और दुपट्टा कट वर्क

    अगर आप पूरे लुक को डिजाइनर टच देना चाहती हैं, तो सूट के दामन और दुपट्टे पर बॉर्डर कट वर्क करवाएं। यह सिंपल सूट को पूरी तरह से रॉयल और ग्रेसफुल बना देगा।