Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिंपल साड़ी में भी दिखना है बेहद ग्लैमरस? ड्रेपिंग से लेकर जूलरी तक, फॉलो करें ये 5 आसान टिप्स

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 03:35 PM (GMT+05:30)

    साड़ी में खूबसूरत और कॉन्फिडेंट दिखने के लिए सही स्टाइलिंग करना जरूरी है, ताकि हर मौके पर आप ग्लैमरस दिखें। ...और पढ़ें

    साड़ी को कैसे करें स्टाइल? (Picture Courtesy: Instagram)

    साड़ी को कैसे करें स्टाइल? (Picture Courtesy: Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति में साड़ी की अपनी खास जगह है। यह त्योहारों से लेकर ऑफिस तक के लिए सबसे बेहतरीन आइटफिट्स में से एक है। अगर सही तरीके से स्टाइल की जाए, तो यह हर मौके पर आपको ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट दिखाएगी। 

    अगर आप भी साड़ी में स्टाइलिश और अट्रैक्टिव  दिखना चाहती हैं, तो आइए जानें 5 आसान टिप्स, जो आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकते हैं। 

    सही ब्लाउज है जरूरी

    Stylish Blouse

    (Picture Courtesy: Instagram)

    साड़ी की खूबसूरती को बढ़ाने में ब्लाउज का अहम रोल होता है। आजकल अलग-अलग डिजाइन जैसे बैकलेस, ऑफ-शोल्डर, हाई-नेक और पफ स्लीव्स ब्लाउज काफी ट्रेंड में हैं। आप अपनी बॉडी टाइप और मौके के अनुसार ब्लाउज चुन सकते हैं। एक स्टाइलिश ब्लाउज आपकी सिंपल साड़ी को भी ग्लैमरस बना सकता है।

    ड्रेपिंग स्टाइल पर ध्यान दें

    Draping Style

    (Picture Courtesy: Instagram)

    साड़ी पहनने का तरीका आपके पूरे लुक को बदल सकता है। पारंपरिक स्टाइल के अलावा आप बेल्टेड साड़ी, मराठी स्टाइल या पल्लू को अलग-अलग तरीके से ड्रेप करके नया लुक पा सकती हैं। सही ड्रेपिंग न केवल आपको स्टाइलिश दिखाती है, बल्कि आपको आरामदायक भी महसूस कराती है।

    एक्सेसरीज का सही इस्तेमाल करें

    Saree Accessories

    (Picture Courtesy: Instagram)

    साड़ी के साथ जूलरी और एक्सेसरीज बहुत सोच-समझकर चुननी चाहिए। अगर आपकी साड़ी हैवी है, तो हल्की जूलरी पहनें और अगर साड़ी सिंपल है, तो स्टेटमेंट नेकलेस या बड़े ईयररिंग्स ट्राई करें। साथ ही, एक स्टाइलिश क्लच या पोटली बैग आपके लुक को और निखार सकता है।

    खबरें और भी

    सही फुटवियर चुनें

    फुटवियर भी आपके पूरे लुक को प्रभावित करता है। साड़ी के साथ हील्स पहनने से आपकी हाइट अच्छी लगती है और साड़ी का फॉल भी बेहतर दिखता है। आप स्टिलेटोज, ब्लॉक हील्स या ट्रेडिशनल जूतियां पहन सकती हैं। ध्यान रखें कि फुटवियर आरामदायक हो, ताकि आप आराम से चल सकें।

    हेयरस्टाइल और मेकअप पर दें ध्यान

    Makeup and hair look

    (Picture Courtesy: Instagram)

    साड़ी के साथ सही हेयरस्टाइल और मेकअप आपके लुक को पूरा करते हैं। आप मौके के अनुसार बन, कर्ल्स या ओपन हेयर स्टाइल चुन सकती हैं। गजरा लगाकर आप ट्रेडिशनल टच भी दे सकती हैं। वहीं, मेकअप में न्यूड लुक, स्मोकी आईज या रेड लिप्स जैसे विकल्पों से आप अपने स्टाइल को और आकर्षक बना सकती हैं।