Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रातों-रात स्किन करेगी ग्लो, बालों का झड़ना होगा बंद! बस आज से ही बदल दें अपना तकिया

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 09 May 2026 07:30 AM (GMT+05:30)

    सिल्क पिलो कवर स्किन और बालों पर रगड़ को कम कर डैमेज से बचाता है। आइए जानते हैं इसके कुछ हैरान करने वाले फायदे। ...और पढ़ें

    सिल्क पिलो कवर से पाएं चमकदार त्वचा और मजबूत बाल (Picture Credit- AI Generated)

    सिल्क पिलो कवर से पाएं चमकदार त्वचा और मजबूत बाल (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर रात सात से आठ घंटे की नींद लेने के दौरान करवट बदलने, पिलो कवर के सरफेस से रगड़ खाने की वजह से बालों के साथ-साथ स्किन को भी काफी नुकसान होता है। वैसे तो पूरी दुनिया में 90% लोग कॉटन पिलो कवर पर ही सोते हैं, लेकिन यह मटेरियल स्लाइड नहीं होता।

    यही वजह है कि वक्त के साथ बालों और स्किन पर इसके नुकसान भी देखने को मिलते हैं। आखिर सिल्क कवर पर सोने से बालों और स्किन को क्या फायदे मिलते हैं, जानेंगे इस आर्टिकल में।

    बालों को ऐसे होता है फायदा

    • कॉटन की तरह सिल्क के रेशे रफ नहीं होते। इस वजह से आपके बाल बहुत ही स्मूद तरीके से पिलो कवर पर स्लाइड होत हैं और कम टूटते हैं।
    • लंबे बालों को और भी ज्यादा फायदा होता है। रातभर बाल आसानी से स्लाइड होते हैं और उलझते नहीं।
    • बालों की रगड़ कम होने से दोमुंहे बालों की समस्या कम होने लगती है और हेयर लॉस में फर्क आता है।
    • सिल्क बालों के मॉइश्चर को बनाए रखने के लिए एक बैरियर की तरह काम करता है। यह बालों में मौजूद नैचुरल ऑयल सीबम कॉटन की तरह उतना नहीं सोखता और बालों में बना रहता है। इस वजह से बाल सुरक्षित रहते हैं।

    स्किन के लिए इस तरह है फायदेमंद

    • एजिंग स्लो होती है: नैचुरल सिल्क में प्राकृतिक रूप से प्रोटीन और 18 जरूरी अमीनो एसिड्स मौजूद होते हैं जोकि स्किन सेल्स के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और एजिंग के प्रभाव को कम करते हैं। सोने की वजह से चेहरे पर होने वाले ‘स्लीप फोल्ड्स’ से भी बचाव होता है।
    • डिहाइड्रेट नहीं होती: कॉटन जहां ज्यादा लिक्विड एब्जॉर्ब कर लेता है वहीं सिल्क मटेरियल के साथ ऐसा नहीं है। इस वजह से ही स्किन कम डिहाइड्रेट होती है और नेचुरल मॉइश्चर बना रहता है। सुबह चेहरा ज्यादा खिला और फ्रेश नजर आता है।
    • एलर्जी कम होती है: सिल्क के धागे ऐसे होते हैं, जो बहुत कम धूल-मिट्टी या गंदगी सोखते हैं। ऐसा होने से स्किन या आंखों में एलर्जी का खतरा कम हो जाता है। सिल्क के साफ-सुथरे सरफेस पर स्किन अच्छी तरह सांस ले पाती है।
    • नाइट क्रीम हट जाने का डर नहीं: सिल्क फैब्रिक की खासियत होती है कि यह चेहरे या बालों पर अप्लाई किए गए प्रोडक्ट्स को ज्यादा एब्जॉर्ब नहीं करता। इससे आपके प्रोडक्ट को ज्यादा बेहतर तरीके से काम करने का मौका मिलता और उसका असर दिखता है।

    टेम्परेचर कंट्रोल भी करता है

    जब गर्मी होती है तो सिल्क ठंडक देता है और ठंडी में गर्माहाट। इस फैब्रिक की यही खासियत इसे पिलो कवर के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन बनाता है। यह हीट को नैचुरली नियंत्रित रखने का काम करता है।