Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप भी चेहरे पर लगाती हैं बर्फ? फायदे से पहले जान लें एक्सपर्ट की ये 4 जरूरी सावधानियां

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 08:00 PM (IST)

    ठंडे पानी या बर्फ से चेहरा धोना त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है, जैसे सूजन कम करना और चमक बढ़ाना। हालांकि, इसके इस्तेमाल से पहले कुछ सावधान ...और पढ़ें

    चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे और नुकसान (Picture Credit- AI Generated)

    चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे और नुकसान (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. ठंडा पानी सूजन कम कर त्वचा को टाइट करता है

    2. वेसोकंस्ट्रिक्शन से रक्त संचार बेहतर होता है, चमक आती है

    3. बर्फ सीधे न लगाएं, संवेदनशील त्वचा वाले सावधान रहें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ समय पहले अभिनेत्री आलिया भट्ट के बर्फ के पानी से मुंह धोने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से इसकी चर्चा और तेज हो गई है। इससे पहले भी अनन्या पांडे, कैटरीना कैफ ने ठंडे पानी में मुंह डुबोकर रखने की सलाह देते हुए वीडियोज साझा किए थे।

    उनके मुताबिक ठंडा पानी चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ठंडा पानी चेहरे की सूजन कम करने, त्वचा को टाइट करने और प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद करता है। यह चेहरे की रक्त वाहिकाओं को सिकोड़कर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है। यही नहीं, ठंडे पानी से मुंह धोने के बाद आपको एक मानसिक शांति का एहसास भी होता है।

    ठंडे पानी से चिपचिपा नहीं लगता चेहरा

    गर्मी के मौसम में ठंडे पानी या बर्फ से चेहरे चेहरा धोना एक आसान सा घरेलू उपाय है। ठंडे पानी से चेहरा धोते ही त्वचा का तापमान कम होने लगता है और फिर ताजगी लौट आती है। दरअसल, गर्मी में त्वचा ज्यादा पसीना और तेल पैदा करती है, जिससे चिपचिपाहट और मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है। ठंडा पानी इन ग्रंथियों को अस्थायी रूप से शांत करता है और अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

    वैज्ञानिक कारण

    वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अगर देखें तो वेसोकंस्ट्रिक्शन के कारण त्वचा पर ठंडे पानी का असर अधिक होता है। ठंड के संपर्क में आने पर त्वचा की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं और इससे सूजन, लालिमा और जलन कम होने लगती है। रक्त वाहिकाओं की मांसपेशियों के सिकुड़ने से उनके व्यास के छोटा होने की प्रक्रिया को वेसोकंस्ट्रिक्शन कहते हैं। यह प्रक्रिया रक्त प्रवाह को कम करके शरीर का तापमान नियंत्रित करती है। यह शरीर की एक स्वाभाविक और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

    खबरें और भी

    किन समस्याओं में लाभदायक

    गर्मी में होने वाली समस्याएं जैसे सनबर्न, हीट रैशेज, ओपन पोर्स, ऑयली स्किन को ठंडे पानी या बर्फ के इस्तेमाल से काफी हद तक कम किया जा सकता है। खासकर आंखों के नीचे सूजन या चेहरे की थकान को दूर करने में बर्फ बेहद प्रभावी होती है।

    सावधानियां

    • बर्फ को त्वचा पर सीधे लगाने से फ्रास्ट बाइट जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए हमेशा इसे मुलायम कपड़े या आइस रोलर में लपेटकर ही लगाएं।
    • ठंडे पानी से दिन में दो से तीन बार चेहरा धोना पर्याप्त है। ज्यादा धोने से त्वचा का प्राकृतिक नमी संतुलन बिगड़ सकता है।
    • एक से दो मिनट तक ही ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
    • जिन लोगों की त्वचा बहुत संवेदनशील है या जिन्हें रोजेसिया है, उन्हें बर्फ का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- क्या फेस शेविंग से महिलाओं के चेहरे पर सख्त और मोटे बाल आते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सही जवाब