क्या फेस शेविंग से महिलाओं के चेहरे पर सख्त और मोटे बाल आते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सही जवाब
महिलाओं में फेस शेविंग को लेकर कई तरह की गलतफहमियां हैं, जिन्हें दूर करना जरूरी है। ...और पढ़ें
-1775398049383_m.webp)
क्या सचमुच फेस शेविंग से बाल मोटे आते हैं? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महिलाओं के बीच फेस शेविंग को लेकर सबसे बड़ा डर यही होता है कि क्या इससे बाल पुरुषों की तरह सख्त, मोटे या काले आने लगेंगे? कई महिलाएं इस डर के कारण फेस शेव करने से कतराती हैं या चेहरे पर वैक्सिंग या थ्रेडिंग का दर्द सहती हैं।
लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. गुरवीन वराइच इस बात को सिर्फ एक मिथक बताती हैं। आइए जानें महिलाओं में फेस शेविंग को लेकर डॉक्टर का क्या कहना है।
क्या शेविंग से बाल मोटे या डार्क आते हैं?
इसका सीधा और वैज्ञानिक जवाब है, नहीं। चेहरे के बाल शेव करने से न तो मोटे होते हैं, न ही उनका रंग बदलता है और न ही उनकी संख्या बढ़ती है। हमारे बालों की बनावट और विकास हमारे शरीर के हार्मोन्स और जेनेटिक्स पर निर्भर करते हैं, न कि इस पर कि हम उन्हें कैसे काट रहे हैं।
तो यह भ्रम क्यों होता है?
जब हम शेव करते हैं, तो रेजर बालों को त्वचा की सतह से तिरछा काटता है। जब वही बाल दोबारा उगना शुरू होते हैं, तो उनका सिरा ब्लंट होता है, जिससे छूने पर वे थोड़े सख्त महसूस हो सकते हैं। लेकिन एक बार जब वे अपनी पूरी लंबाई तक बढ़ जाते हैं, तो वे पहले की तरह ही नरम हो जाते हैं। शेविंग बाल की जड़ पर कोई असर नहीं डालती, इसलिए बाल के प्राकृतिक विकास में कोई बदलाव नहीं आता।
View this post on Instagram
फेस शेविंग का सही तरीका क्या है?
- त्वचा को तैयार करें- सीधे सूखी त्वचा पर रेजर कभी न चलाएं। सबसे पहले अपने चेहरे को एक माइल्ड क्लींजर से धो लें ताकि धूल और तेल साफ हो जाए।
- लुब्रिकेशन- शेविंग को स्मूद बनाने के लिए चेहरे पर एलोवेरा जेल, फेशियल ऑयल या कोई हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे रेजर आसानी से फिसलेगा और कट लगने या जलन का खतरा कम हो जाएगा। कभी भी ड्राई शेव न करें।
- सही रेजर का चुनें- साधारण बॉडी रेजर के बजाय फेस शेविंग के लिए बनाए गए सिंगल ब्लेड रेजर का इस्तेमाल करें। इनका ब्लेड छोटा और महीन होता है, जो चेहरे के नाजुक हिस्सों के लिए सुरक्षित है।
- शेविंग की तकनीक- अपनी त्वचा को एक हाथ से ऊपर की ओर खींचकर टाइट करें। रेजर को 45 डिग्री के कोण पर पकड़ें और छोटे-छोटे स्ट्रोक्स लें और हमेशा बालों के उगने की दिशा में ही रेजर चलाएं।
- आफ्टर-केयर- शेविंग के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं और किसी भी तरह के AHA या BHA का इस्तेमाल करने से बचें। साथ ही, धूप में निकलने से पहले सन स्क्रीन जरूर लगाएं। अगर आपके चेहरे पर एक्टिव एक्ने या किसी तरह का इन्फेक्शन हो गया है, तो शेविंग से बचें।