Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चेहरे पर बार-बार निकलते हैं दाने? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया पोर्स को डीप क्लीन करने का सही तरीका

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 12:19 PM (IST)

    चेहरे पर बार-बार निकलने वाले पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नीहारिका गोयल ने पोर्स को डीप क्लीन करने के तरीके बताए हैं। ...और पढ़ें

    चेहरे की गंदगी ही है पिंपल्स की असली जड़ (Image Source: AI-Generated)

    चेहरे की गंदगी ही है पिंपल्स की असली जड़ (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी चेहरे पर बार-बार निकलने वाले पिंपल्स से परेशान हैं? इसका सबसे बड़ा कारण स्किन के पोर्स का बंद होना होता है। नई दिल्ली के स्वस्तम वेलनेस की कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट, डॉ. नीहारिका गोयल के मुताबिक, अगर हम अपनी दिनचर्या में साफ-सफाई से जुड़ी कुछ खास आदतें शामिल कर लें, तो इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है।

    जी हां, अपनी त्वचा को गहराई से साफ यानी डीप क्लीन करने और उसे चमकदार बनाए रखने के लिए आप इन सिंपल तरीकों को अपना सकते हैं।

    Acne Prone Skin tips

    (Image Source: AI-Generated) 

    चेहरे की सही सफाई है जरूरी

    त्वचा को साफ रखने का सबसे पहला कदम है उसे सही तरीके से धोना। दिन में दो बार किसी माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से चेहरे पर दिनभर में जमा होने वाली धूल, एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी आसानी से हट जाती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे को जरूरत से ज्यादा न धोएं, क्योंकि ऐसा करने से त्वचा की प्राकृतिक नमी छिन सकती है और वह रूखी हो सकती है। संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है।

    सही प्रोडक्ट्स का चुनाव और मेकअप हटाना

    अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपको अपने स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। हमेशा ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल करें जो ऑयल-फ्री या 'नॉन-कॉमेडोजेनिक' हों, ताकि आपके पोर्स ब्लॉक न हों। इसके अलावा, अगर आप मेकअप का इस्तेमाल करते हैं, तो रात को सोने से पहले उसे अच्छी तरह साफ करना कभी न भूलें। मेकअप लगा रह जाने से वह पोर्स के अंदर गंदगी के रूप में जमा हो जाता है और दानों का कारण बनता है।

    माइल्ड स्क्रब करेगा फायदा

    चेहरे की गहराई से सफाई के लिए हफ्ते में एक या दो बार माइल्ड स्क्रब करना बहुत फायदेमंद होता है। स्क्रब करने से डेड स्किन बाहर निकल जाती हैं और पोर्स बिल्कुल साफ रहते हैं, लेकिन यह भी ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा या रगड़कर स्क्रब न करें, क्योंकि इससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

    खबरें और भी

    खानपान और पानी का रखें ध्यान

    बाहरी देखभाल के साथ-साथ शरीर को अंदर से पोषण देना भी उतना ही जरूरी है। दिनभर में भरपूर मात्रा में पानी पिएं और अपने भोजन में ताजे फल-सब्जियों को शामिल कर एक बैलेंस डाइट लें। तली-भुनी चीजों और जंक फूड से जहां तक हो सके दूरी बनाएं, क्योंकि ऐसे फूड्स चेहरे पर पिंपल्स को तेजी से बढ़ा सकते हैं।

    साफ-सफाई और सनस्क्रीन का इस्तेमाल

    हमेशा साफ तौलिये और साफ तकिये के कवर का ही इस्तेमाल करें। अपने हाथों से बार-बार चेहरे को छूने की आदत से बचें, क्योंकि इससे हाथों की गंदगी चेहरे तक पहुंचती है। इसके साथ ही, त्वचा को सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें।

    डॉ. नीहारिका गोयल का मानना है कि इन छोटी-छोटी आदतों को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाकर आप एक क्लियर, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- इन्फ्लुएंसर्स की बातों में आकर बच्चों की स्किन से न करें खिलवाड़, नामी ब्रांड्स के काले सच का पर्दाफाश!

    यह भी पढ़ें- रात को सोने से पहले करें ये 3-स्टेप स्किनकेयर रूटीन, सुबह मिलेगी ग्लोइंग और हेल्दी स्किन