रात को सोने से पहले करें ये 3-स्टेप स्किनकेयर रूटीन, सुबह मिलेगी ग्लोइंग और हेल्दी स्किन
डर्मेटोलॉजिस्ट का बताया ये नाइट स्किनकेयर रूटीन फाइन लाइन्स और पिंपल्स से बचाव में काफी मददगार साबित हो सकता है। ...और पढ़ें

रोज रात को फॉलो करें ये सिंपल स्किन केयर रूटीन (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिन भर की भागदौड़, धूल-मिट्टी और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। इनसे होने वाले नुकसान को रात के समय हमारी स्किन रिपेयर करती है। इसलिए नाइट स्किनकेयर रूटीन बेहद जरूरी है।
डर्मेटोलॉजिस्ट का मानना है कि अगर आप रात में एक सही स्किनकेयर रूटीन फॉलो करते हैं, तो आप समय से पहले झुर्रियों, मुहासों और डलनेस से बच सकते हैं। आइए डॉ. गुरवीन वराइच से जानें असरदार 3-स्टेप नाइट रूटीन, जो आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
स्टेप 1- डबल क्लेंजिंग
ज्यादातर लोग सिर्फ फेस वॉश से चेहरा धोकर सो जाते हैं, लेकिन यह काफी नहीं है। दिन भर का मेकअप, सनस्क्रीन, पसीना और प्रदूषण पोर्स के अंदर तक जमा हो जाता है। इन्हें साफ करने के लिए रात को डबल क्लेंज करना बेहद जरूरी है।
सबसे पहले किसी ऑयल-बेस्ड क्लेंजर या माइसेलर वॉटर का इस्तेमाल करें और इसके बाद रेगुलर फेसवॉश से चेहरा धोएं।
-1773394509015.jpg)
(AI Generated Image)
स्टेप 2- ट्रीट
साफ त्वचा के बाद बारी आती है उसे ट्रीट करने की। इसके लिए डॉ. वराइच ने एक खास साइकिल सुझाई है जिससे स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए बेहतरीन रिजल्ट मिलते हैं। इसे हर तीन दिन में दोहराएं-
खबरें और भी
- पहला दिन (रेटिनॉल)- रेटिनॉल एंटी-एजिंग के लिए जादू की तरह काम करता है। यह फाइन लाइन्स को कम करता है और स्किन टेक्सचर सुधारता है।
- दूसरा दिन (AHA)- अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड (AHA) त्वचा की ऊपरी डेड स्किन सेल्स को हटाता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
- तीसरा दिन (ह्याल्यूरॉनिक एसिड)- दो दिनों के एक्टिव ट्रीटमेंट के बाद स्किन को नमी की जरूरत होती है। ह्याल्यूरॉनिक एसिड त्वचा को हाइड्रेट कर उसे कोमल बनाता है।
इस साइकिल को लगातार रिपीट करने से स्किन इरिटेशन का खतरा कम हो जाता है और फायदा दोगुना मिलता है।
View this post on Instagram
स्टेप 3- मॉइश्चराइजर
स्किनकेयर का आखिरी और सबसे जरूरी हिस्सा है, इन सभी प्रोडक्ट को अच्छे मॉइश्चराइजर से लॉक करना। ऐसे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, जिनमें पेपटाइड्स या सेरेमाइड्स मौजूद हों। ये आपकी स्किन के नेचुरल बैरियर को मजबूत करते हैं और त्वचा को नमी देते हैं।
जरूरी सलाह- किसी भी नए प्रोडक्ट को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।